फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder, report on suspected

9 नामजद समेत कई पर हत्या का मामला दर्ज

Mon, 14 Dec 2015 10:23 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 14 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

खंड के गांव खेड़ी में जमीनी विवाद में की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के नाम सहित 12 से अधिक लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा हमलावरों की धरपकड़ आरंभ कर दी।

विज्ञापन


गांव खेड़ी निवासी मृतक पूर्णसिंह के भाई हेमंत उर्फ हेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एक एकड़ जमीन गांव के निवासी कुलदीप शर्मा व पवन शर्मा ने रहन पर उनके पास रखी थी लेकिन गाँव के निवासी विनोद कुमार ने इस जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली, जबकि पिछले चार वर्ष से लगातार हेमराज के परिजन इस जमीन पर  फसल की पैदावार कर रहे थे। जमीन की रजिस्ट्री करवाने वाले परिजनों ने खेत में बोई फसल को खुर्द-बुर्द कर दिया। वहीं रविवार दोपहर बाद घर में घुसकर उसके भाई पूर्ण की हत्या कर दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है गांव के निवासी रतन सिंह, उदय सिंह, जयसिंह, अजय सिंह, कैलाश, संजय, दिनेश, विनोद और डाबला निवासी प्रदीप ने पांच-छह अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे, जेली व फरसी लेकर घर में घुसकर भाई पूर्ण और उसकी पत्नी पर हमला बोल दिया। इससे पूर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ  घर में घुसकर हत्या करने का मामला दर्ज कर धर पकड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed