फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mok drill, firing, information, police

गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Fri, 27 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
mok drill, firing, information, police
गोली लगने की सूचना पर दौड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने वीरवार को मॉक ड्रिल कर पुलिस की मुस्तैदी का जायजा लिया। जिससे जिले में इस प्रकार की घटना होने पर उस पर तुरंत  काबू पाया जा सके। मंगलवार दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर पुलिस  कंट्रोल रूम में टेलीफोन द्वारा सूचना मिली की उपायुक्त निवास के सामने स्टेट बैंक आफ पटियाला के पास गोली चली है। जिसकी सूचना एसएचओ सिटी और महावीर चौकी इंचार्ज, सीआईए को दी गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक भी स्वयं अपने कार्यालय से मौका स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके  बाद अपनी एस्कार्ट गाड़ी के साथ हुड्डा में चक्कर लगाया की कही अपराधी यहां से न निकल हो।
विज्ञापन


कुछ समय पश्चात ही सिटी डीएसपी महेश कुमार, एसएचओ सिटी और  महावीर चौकी इंचार्ज, सीआईए इंचार्ज नारनौल अपनी फोर्स को लेकर मौके पर  पहुंचे तथा बैंक के आस पास गोली चलाने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की। किसी को कुछ समझ आता की पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि यह पुलिस की एक मात्र रिहर्सल थी। इस रिहर्सल के माध्यम से वे देखना चाहते थे कि पुलिस  कितनी मुस्तैद है और घटना होने पुलिस कितनी देर में अपराधिक घटना स्थल पर पहुंचती है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी का टाइम नोट किया गया। पुलिस  अधीक्षक ने पुलिस की इस रिहर्सल से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed