फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Miscreants threatened to kill in case of giving testimony in Mahendragarh

Mahendragarh: गवाही देने के मामले में बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, मोहित व उसके साथियों से की मारपीट

Thu, 07 Sep 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Sep 2023 01:22 PM IST
सार

बाइक पर गांव खायरा निवासी पप्टु, खातीवास निवासी राहुल फौजी, शेखा मंडाणा निवासी हिम्मत बैठे थे। गाड़ी में बैठे चार पांच लोग लाठी-डंडों के साथ आए और उन्होंने आते ही उन पर प्रहार कर दिया।

विज्ञापन
Miscreants threatened to kill in case of giving testimony in Mahendragarh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मोहित एवं उसके तीन साथियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उनके खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। एक साल पहले मोहित ने बब्बु के खिलाफ 379बी के तहत मामला दर्ज करवाया था। उसी मामले में  27 सिंतबर को तारीख में मोहित की गवाही होनी है।

विज्ञापन

 
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 02 सितंबर की रात को वह, उसका साथी गीतांश, तरुण यादव, रवि उर्फ रब्बू मोहल्ला कुम्हारान में तरुण के डीजे की दुकान पर बैठे थे। तभी वहां अचानक दो बाइक व एक गाड़ी आई। गाड़ी दूर खड़ी रही। बाइक पर गांव खायरा निवासी पप्टु, खातीवास निवासी राहुल फौजी, शेखा मंडाणा निवासी हिम्मत बैठे थे। गाड़ी में बैठे चार पांच लोग लाठी-डंडों के साथ आए और उन्होंने आते ही उन पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


राहुल उर्फ फौजी और वासु उर्फ पोंटिंग ने फोन पर उसकी गांव खायरी निवासी बब्बु से बात करवाई। बब्बु ने फोन पर कहा कि 27 सितंबर को अगर हमारे खिलाफ गवाही दी तो तुझे जाने से मार देंगे। इसके बाद दोनों ने पिस्टल निकाल कर उस पर तान दी। उन्होंने कहा कि अगर गवाही दी तो दोनों गवाहों को इस पिस्टल से जान से मार देंगे। मारपीट की वजह से वह घायल हो गया। उसकाे नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया  जहां पर चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मोहित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
बता दें कि मोहित ने बब्बु के खिलाफ 379बी के तहत पहले मामला दर्ज करवाया हुआ है। उसी की 27 सिंतबर को तारीख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed