फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kidnapping case of school director in Narnaul... Seven accused including two minors caught

Haryana: स्कूल संचालक का अपहरण मामला... दो नाबालिग सहित सात आरोपी पकड़े, बाइक और गाड़ी जब्त

Mon, 11 Nov 2024 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 11:30 PM IST
सार

शुक्रवार को स्कूल संचालक का अपहरण कर 50 लाख रुपये मांगे मांगे थे। किराये पर गाड़ी लेकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पीड़ित के खाते से 1.62 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

विज्ञापन
Kidnapping case of school director in Narnaul... Seven accused including two minors caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्कूल संचालक का अपहरण कर पैसे मांगने और लूट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस की सीआईए नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़, थाना सदर नारनौल, थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया।

विज्ञापन


नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने आरोपी अरुण निवासी पल्ह महेंद्रगढ़, राजेश उर्फ राजू निवासी खैरोली, दिनेश उर्फ छोटिया निवासी कुराहवटा, आशीष निवासी कुराहवटा, आलोक निवासी निहालवास को न्यायालय में पेश कर के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात में प्रयोग की गई बाइक और गाड़ी को बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट पर गीली मिट्टी लगाई हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी राजेश के खिलाफ राजस्थान में हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी अरुण और आरोपी राजेश की पहले से दोस्ती थी। आरोपी अरुण ने आरोपी राजेश को कहा कि निजी स्कूल के संचालक के पास से उसके पैसे दिलवा दे तो बदले में वह उसे पैसे में हिस्सा देगा। इसके बाद आरोपियों ने स्कूल देखा और संचालक के टाइम टेबल के बारे में पता लगाया। इसके बाद आरोपी राजेश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम की योजना बनाई। आरोपियों ने किराये पर गाड़ी लेकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी राजेश के खिलाफ राजस्थान में हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल संचालक को बुडीन के जंगल में छोड़कर भागे थे आरोपी
गांव बापडोली में स्कूटी सवार निजी स्कूल संचालक का आरोपियों ने शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद घर लौटते समय अपहरण कर लिया था। स्कूल संचालक को अपहरण कर घने जंगल में एक पहाड़ी पर लेकर गए और परिजनों से 50 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने मना किया तो 25 लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने पीड़ित के खाते से 1.62 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। आरोपी बाद में स्कूल संचालक को घटनास्थल के करीब 35 किलोमीटर दूर बुडीन के जंगल में छोड़कर भाग निकले। अपहरण की सूचना के बाद रातभर सीआईए महेंद्रगढ़, सीआईए नारनौल और थाना सदर महेंद्रगढ़ व थाना सदर नारनौल की पुलिस टीमें भागदौड़ करती रहीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed