फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health department team caught fetal sex tester in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़: 40 हजार में हुआ था भ्रूण लिंग जांच का सौदा, आरोपी काबू, 15 दिन में ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा

Sat, 09 Jul 2022 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 08:48 PM IST
सार

भ्रूण लिंग जांच के आरोपी को पकड़ने के लिए 15 दिन पूर्व जाल फैलाया था। पर्ची नागरिक अस्पताल से साधारण जांच के लिए बनवाई थी।

विज्ञापन
Health department team caught fetal sex tester in Mahendragarh of Haryana
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया भ्रूण लिंग जांच का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के राव तुलाराम चौक के नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 दिन पहले ही लिंग जांच के आरोपी को काबू करने के लिए जाल फैला दिया था।

विज्ञापन


एक माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति द्वारा लिंग जांच का काम किया जा रहा है। टीम द्वारा नकली ग्राहक तैयार कर आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए थे। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव साल्हावास निवासी गुरमेहर सिंह उर्फ सोनू मेवलीवाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


15 दिन पूर्व 40 हजार रुपये में हुआ था सौदा तय  
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तैयार की महिला ग्राहक व लिंग जांच के आरोपी का 15 दिन पूर्व 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके बाद आरोपी लगातार महिला को लिंग जांच को लेकर गुमराह करता रहा। अधिक दबाव पड़ने पर आरोपी ने नकली ग्राहक महिला को 40 हजार रुपये की राशि में से 20 हजार रुपये वापस देकर जांच के बाद लेने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल से तैयार कराए थे साधारण अल्ट्रासाउंड के दस्तावेज  
आरोपी द्वारा नागरिक अस्पताल में नकली ग्राहक की जांच के बाद रेफर कराते हुए अल्ट्रासाउंड के लिए दस्तावेज तैयार करा लिए जिसके चलते नागरिक अस्पताल स्टाफ को लिंग जांच की भनक तक नहीं लग पाई थी। आरोपी ने महिला को शुक्रवार सुबह दस बजे बुलाया था लेकिन जांच नहीं होने का हवाला देते हुए टालकर शनिवार का समय दिया था। 

यूं हुआ खुलासा
जब आरोपी ने पीएनडीटी टीम द्वारा तैयार की गई नकली ग्राहक को शनिवार अल्ट्रासाउंड के लिए राव तुलाराम चौक के नजदीक एक निजी अस्पताल में बुलाया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई तथा पुलिस को सूचना देकर एक टीम की तैनाती कराई। आरोपी ने महिला का नागरिक अस्पताल में तैयार दस्तावेजों के आधार पर साधारण अल्ट्रासाउंड करा दिया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद आरोपी गुरमेहर सिंह निजी अस्पताल के संचालक से अकेला मिला तथा महिला को गर्भ में लड़का होने की जानकारी दी। नकली ग्राहक के इशारे के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हर्ष चौहान पीएनडीटी, डिप्टी सिविल सर्जन अविनाश पूनिया आईडीएसपी, डिलिंग क्लर्क अशोक, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र, उप निरीक्षक इंद्रजीत व महिला कांस्टेबल सुनीता सहित टीम ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया।

39 पेज की सौंपी व्हटसएप चेट रिपोर्ट 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार नकली ग्राहक व आरोपी के बीच पिछले 15 दिनों से लगातार व्हटसएप चेट से संपर्क किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. हर्ष चौहान डिप्टी सिविल सर्जन पीएनडीटी द्वारा पुलिस को 39 पेज की चेटिंग रिपोर्ट सौंपी गई। 


पिछले एक माह से स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम को महेंद्रगढ़ में भ्रूण लिंग जांच की शिकायत मिल रही थी। 15 दिन पूर्व ही नकली ग्राहक तैयार कर आरोपी को काबू करने के लिए योजना बनाकर काम शुरू कर दिया था। टीम द्वारा निजी अस्पताल की डीवीआर व अन्य उपकरण पुलिस को सौंपे गए हैं। आरोपी के खिलाफ शहर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दी जा चुकी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच करेगी। -डॉ. हर्ष चौहान, डिप्टी सिविल सर्जन, पीएनडीटी, जिला महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed