{"_id":"630a34b0b849194dd109553b","slug":"gangster-papla-gurjar-presented-in-kanina-court-on-remand-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: गैंगस्टर पपला गुर्जर को कनीना कोर्ट में किया पेश, पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़: गैंगस्टर पपला गुर्जर को कनीना कोर्ट में किया पेश, पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया
Sat, 27 Aug 2022 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:43 PM IST
सार
अज्ञात व्यक्ति ने पपला के नाम पर कॉल कर फीड मिल मालिक से दस लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। कोई अनहोनी घटना न घट सके इसके लिए इस दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
कनीना न्यायालय में पपजा गुर्जर को पेश करके लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर का खुद को संदेशवाहक बताकर फीड मील के मालिक से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में शनिवार को पुलिस ने पपला गुर्जर को कनीना न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि अटेली टी प्वाईंट से महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित विकास फीड मील के संचालक को शुक्रवार को व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को पपला गुर्जर का संदेशवाहक बताते 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पर्दाफाश के लिए चार टीमें बनाई। ये टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में पपला गुर्जर को भोंडसी जेल से कड़ी सुरक्षा में लाकर कनीना न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड मंजूर की है। पपला गुर्जर को कनीना कोर्ट में लाने को लेकर जिले की भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अनहोनी घटना न घट सके। इस दौरान सीआईए टीम नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़, कनीना शहर थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद तंवर, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश की टीम भारी पुलिस बल के साथ तैनात रही।
विज्ञापन