फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused arrested for murder of young man in love affair in Narnaul

Narnaul: प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या के चारी आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडो और लोहे की राड से की थी पिटाई

Wed, 16 Aug 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 01:24 PM IST
सार

युवक की हत्या मामले में नारनौल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायत में बताया है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Four accused arrested for murder of young man in love affair in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल के अटेली मंडी में राजस्थान के ठाठवाड़ी निवासी युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों क़ो गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। राजस्थान के गांव ठाठवाडी निवासी चन्द्रपाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि वह माधोसिंहपुरा नीमराणा में मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। उसका बेटा राहुल यादव शादीशुदा है।

विज्ञापन


राहुल का का गांव गढ़ी रूथल निवासी सुन्दर लाल जो कि भैंसो का व्यापारी है, उसके घर आना जाना था। राहुल की सुन्दरलाल kibलडकी प्रियंका से बाते होती रहती थी। उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। योजनाबद्ध तरीके से सुन्दरलाल के लड़के प्रदीप ने राहुल को अपने घर गांव गढीरूथल बुला लिया तथा प्रदीप, सुन्दरलाल व सुन्दरलाल का भाई राकेश, प्रियंका व उनके परिवार के सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके राहुल को डंडो, सरियों व लाठी आदि से बेरहमी से रात को मौत के घाट उतारकर बोचडिया गांव के श्मशान घर के पास सड़क पर पटक दिया था।
विज्ञापन


राहुल की मोटरसाईकिल भी वहीं डाल दी। इनके साथ सुमित भगत माजरी कलां निवासी भी मारपीट में शामिल था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में गढ़ी रुथल निवासी राकेश उर्फ़ राजू, सौरभ, सोनू और राजस्थान के कायशा डूमोली निवासी संदीप क़ो गिरफ्तार किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भांजे को मारने से रोकने पर मामा की पिटाई की

नारनौल के मोहल्ला शिवाजी नगर में एक व्यक्ति को अपने भांजे के साथ मारपीट कर रहे युवक को रोकना महंगा पड़ गया। युवक के सब्जी लेने जाते समय आरोपियों ने व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed