फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Food security and CIA team raid in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: खाद्य सुरक्षा व सीआईए टीम ने मारा छापा, 155 किलोग्राम घी के साथ दो काबू, नकली होने की आशंका

Wed, 07 Dec 2022 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

घी 10 टीन व एक कैन में डाला गया था। रिवासा पुल के नीचे से अस्थायी झुग्गियों में छापा मारा गया। परिवार से बरामद दस्तावेजों में स्थानीय पता मिला है। 

विज्ञापन
Food security and CIA team raid in Mahendragarh
घी किया बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में प्रवासी लोगों द्वारा नकली घी का कारोबार किया जा रहा है। पिछले छह माह के दौरान सीआईए एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों की छापेमारी में तीन मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सीआईए व खाद्य सुरक्षा अधिकारी व शहर थाना की संयुक्त टीमों ने महेंद्रगढ़ के साथ लगते गांव रिवासा पुल के नीचे से दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान भोला निवासी रेलवे के सामने कच्ची बस्ती, गिर्वा उदयपुर राजस्थान व विकास के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 155 किलोग्राम घी के साथ काबू किया, जो नकली होने की आशंका है।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक गोविंद सिंह, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी की टीम ने रिवासा पुल के नीचे से दो लोगों को काबू किया। घी के मौके से 10 टीन व एक कैन बरामद की गई। पुलिस ने काबू किए गए युवकों से बरामद घी के सभी टीनों से एक-एक सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दीपक चौधरी की देखरेख में टीम द्वारा सील लगाकर घी के सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया। टीम द्वारा आरोपियों से बरामद दस्तावेजों में स्थानीय पता भी पाया गया है। ऐसे में ये लोग आखिर किस आधार पर स्थानीय दस्तावेज बनवाने में कामयाब होते हैं यह भी संदेह के घेरे में है।

छह माह में पकड़े गए तीन मामले, सभी के राजस्थान से कनेक्शन
बता दें कि पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त छापेमारी के दौरान पिछले छह माह में तीन मामले पकड़े गए हैं। इन तीनों मामलों में राजस्थान के प्रवासी लोग शामिल पाए गए हैं जो क्षेत्र में झुग्गी-झोंपड़ियों में रह रहे हैं। आरोपियों द्वारा वनस्पति तेल सहित अन्य प्रकार की मिलावट करके बड़े स्तर पर घी तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में 300 से 500 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक्री किया जा रहा है। गत जुलाई माह में शहर की हरिराम कॉलोनी से 160 किलोग्राम व अगस्त माह में सिगड़ी स्थित झुग्गीयों से 100 किलोग्राम व अब रिवासा पुल के नीचे से 155 किलोग्राम नकली घी बरामद किया गया है।

जांच के लिए भेजे सैंपल, दो सप्ताह में मिलेगी रिपोर्ट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ की गई छापेमार कार्रवाई में 155 किलोग्राम घी बरामद हुआ है। घी के छह सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। दो सप्ताह में रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उनकी अपील है कि यदि किसी को भी इस तरह की संदिग्ध खाद सामग्री मिले तो शीघ्रता से इसकी सूचना खाद सुरक्षा विभाग को दें ताकि समय रहते नकली खाद सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रिवासा पुल के नीचे झुग्गी-झोंपड़ियों में नकली घी बनाने का कारोबार चल रहा है। सूचना पर शीघ्रता से एसपी विक्रांत भूषण के आदेशों पर शहर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व खाद सुरक्षा विभाग के डॉ. दीपक चौधरी के साथ मिलकर टीम बनाई। मौके पर पहुंचे तो दस टीन व एक कैन में घी रखा था। दो आरोपियों को काबू किया गया है। अब रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -गोविंद सिंह, सीआईए इंजार्ज, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed