{"_id":"56f18e0a4f1c1bcd7ff14d2a","slug":"fine-theft-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरों पर लगाया लाखों का जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरों पर लगाया लाखों का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपमंडल नारनौल की टीम ने कुछ दिन छापेमारी करते हुए अलग-अलग मोहल्लों में तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। टीम ने सभी उपभोक्ताओं के मीटर सील करके उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया था। जिनकी रिपोर्ट में बिजली उपभोक्ताओं द्वारा मीटरों के साथ छेड़छाड़ करना पाया गया है। इस पर विभाग उन लोगों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है।
कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व मोहल्ला श्याम कालोनी निवासी पूर्ण मल, मोहल्ला कोलियान निवासी विजय सिंह और सिंघाणा रोड स्थित ब्रिक्स भ_े पर भूप सिंह के यहां छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें टीम को तीनों जगह उपभोक्ताओं को मीटर के छेड़छाड़ और बिजली चोरी करते हुए पाया गया था। जिस पर टीम ने तीनों जगह के मीटरों को कब्जे में लेकर उन्हें जांच के लिए विभाग की लैब में भेज दिया गया था। जिनकी रिपोर्ट हाल ही में उनके पास आई है। जिसमें स्पष्ट रूप से मीटरों के साथ छेड़छाड़ दिखाई गई है।
इस पर विभाग ने श्याम कालोनी निवासी पूर्ण मल पर 23 लाख रुपये, मोहल्ला कोलियान निवासी विजय सिंह पर 1 लाख 50 हजार रुपये और भूप सिंह पर 4 लाख 62 हजार 796 रुपये और 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि सभी उपमंडल अधिकारियों को बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत विभाग का यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने मीटर नहीं लगवाए वे तुरंत प्रभाव से अपना मीटर लगवाए। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने मीटर लगवा रखे है वे मीटर से छेड़छाड़ न करें अन्यथा निगम किसी भी
विज्ञापन
बिजली चोर को नहीं छोड़ेगी।श्री यादव ने उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि वे एलईडी लाइटों का अधिक से अधिक उपयोग करे तथा अच्छी क्वालिटी के बिजली उपकरण लगाये जिससे बिजली खपत में कमी की जा सके। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के मामले में बिजली निगम कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। बिजली विभाग की सतर्कता टीम पुलिस सहित जल्दी ही शहर व ग्रामीण इलाके में सघन बिजली चोरी पकड़ों अभियान चलाएगी।