फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   debt, wrong information of robbery

कर्जा होने पर रची थी 3.70 लाख की लूट की झूठी कहानी

Tue, 01 Dec 2015 12:23 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Tue, 01 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

कर्ज ज्यादा होने पर कथित चिकित्सक ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। रविवार को चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी कि गांव सेका के पास कुछ बदमाशों ने उसकी गाड़ी के आगे बुलेरो गाड़ी लगाकर उसे रुकवाया और आंखों में मिर्च डालकर उससे 3.70 लाख रुपये लूट लिए हैं।

विज्ञापन


इस पर जब पुलिस ने चिकित्सक से पूछताछ की तो उसकी बातों पर शक हुआ और लूट की झूठी पहेली को 11 घंटे के बाद ही सुलझा दिया। सोमवार को एसपी मनीषा चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दंत चिकित्सक ने लूट की झूठी कहानी रची है। वह मानसिक रूप से परेशान है और उस पर कर्जा है। कर्जे से बचने के लिए ही उसने यह कहानी रची है। चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को जब पुलिस को दिन दहाड़े हुई लूट की घटना की सूचना मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाना सदर एसएचओ शिव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर चिकित्सक ने बताया कि वह सफारी गाड़ी में सवार होकर नांगल चौधरी से अटेली में अपने गांव खोड़ जा रहा था। इस दौरान अज्ञात बुलेरो सवार लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत से ही होने लगा था शक
एसपी मनीषा चौधरी का कहना है कि जब उक्त व्यक्ति जयभगवान ने पुलिस को शिकायत दी तो तब से ही पुलिस को व्यक्ति पर शक होने लग गया था। इसके बाद इसकी जानकारी लेने के लिए वे खुद डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार को लेकर दो बार मौके पर गई तथा वहां पर मौजूद सबूतों को देखा और फिर शक ज्यादा हो गया।

मेडिकल में नहीं आया आंखों में मिर्च पाउडर
एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने अपना शक मिटाने के लिए चिकित्सक से कथित दंत चिकित्सक का दो बार मेडिकल कराया। दोनों बार मेडिकल कराने पर  शिकायतकर्ता की आंखों में किसी प्रकार का मिर्च पाउडर गिरे होने की बात सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद उन्होंने खुद चिकित्सक से इसकी जानकारी ली। इस पर चिकित्सक ने आंखों में ऐसा पाउडर गिरा न होने की बात कही।

चचेरे भाई को बुलाया, नहीं मिला दूसरा व्यक्ति
एसपी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता से पैसों के बारे में जानकारी मांगी तो उसने बताया कि वह ये पैसे गुड़गांव निवासी अपने चचेरे भाई राकेश से तीन-चार दिन पहले लाया था तथा वह  वापस उसको देने जा रहा था। इस बारे में पुलिस ने जब उसके चचेरे भाई राकेश को बुलाकर पूछताछ की तो उसने साफ मना कर दिया कि आज उसकी जय भगवान से कोई बात नहीं हुई। इसके बाद जयभगवान को राकेश से आमने सामने कराया तो जय भगवान टूट गया तथा उसने कहा कि वह मानसिक रूप से थोड़ा परेशान चल रहा है। इसके कारण उसने ऐसा किया।

मौके पर मिले सबूत सही नहीं
एसपी ने बताया कि मौके पर जो बात चिकित्सक ने बताई थी, उस बात की जांच की गई तो  वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। एक व्यक्ति उसके पास आया जरूर था, मगर वह वहां आंख धोकर चला गया।

182 का होगा मामला दर्ज
लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को करीब 11 घंटे तक परेशान किए जाने के बाद अब  पुलिस भी कथित चिकित्सक जय भगवान पर मामला दर्ज करने की तैयारी में है। एसपी ने बताया कि लूट का मामला रद कर जय भगवान के खिलाफ झूठी शिकायत देने का मामला दर्ज किया जाएगा।  


दंत चिकित्सक है या नहीं, संशय
लूटपाट की झूठी कहानी बनाने वाले जयभगवान ने दांतों का एक क्लीनिक नांगल चौधरी में  खोला हुआ है, मगर उसके पास बीडीएस की डिग्री है या नहीं, इसमें भी संशय है। एसपी के अनुसार वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि उक्त चिकित्सक के पास कोई डिग्री है या नहीं, यदि है तो जहां से उसने यह डिग्री ले रखी है, उसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed