{"_id":"63e958533a6148d0b20c055d","slug":"dead-bodies-of-two-youths-found-in-a-drain-in-mahendergarh-of-haryana-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: गांव झोलरी से बरात में गए दो युवकों के शव नाले से हुए बरामदा, 9 फरवरी को था शादी कार्यक्रम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़: गांव झोलरी से बरात में गए दो युवकों के शव नाले से हुए बरामदा, 9 फरवरी को था शादी कार्यक्रम
Mon, 13 Feb 2023 02:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 02:51 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी जिले के गांव झोलरी निवासी रामकिशन ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा और इसी गांव का 18 वर्षीय हितेश 9 फरवरी को गांव मालड़ा बास में शादी समारोह के लिए बारात में आए थे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
तीन दिन पूर्व महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के गांव मालड़ा बास में शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवकों के शव रविवार को गांव सेहलंग में पावर हाउस के पास नाले में मिले हैं। गांव झोलरी जिला रेवाड़ी से मालड़ा बास में 9 फरवरी को बरात आई थी। दोनों युवक बरात में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन
लेकिन रात को घर नहीं पहुंचने के बाद 10 फरवरी को परिजनों ने कनीना थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। गांव सेहलंग में रविवार सुबह ग्रामीणों ने जब नाले में बाइक व दो युवकों के शव देखे तो पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों व बाइक को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद परिजनों के पहुंचने पर दोनों शवों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
मालड़ा बास में शादी समारोह में शामिल होने आए थे युवक
पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी जिले के गांव झोलरी निवासी रामकिशन ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा और इसी गांव का 18 वर्षीय हितेश 9 फरवरी को गांव मालड़ा बास में शादी समारोह के लिए बारात में आए थे। दोनों शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। दोनों की गुमशुदी की शिकायत कनीना सदर थाना में शिकायत दी थी।