{"_id":"64154f8aca569f6fb00de93f","slug":"cow-smugglers-threw-cow-from-moving-vehicle-in-haryana-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गोतस्करों ने चलती गाड़ी से फेंकी गाय, गोभक्तों की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 60 किलोमीटर तक किया पीछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: गोतस्करों ने चलती गाड़ी से फेंकी गाय, गोभक्तों की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 60 किलोमीटर तक किया पीछा
Sat, 18 Mar 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:06 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ में गोसेवकों ने गोतस्करों को पकड़ने के लिए आरोपियों के पीछे चार गाड़ियां लगाई। जिस पर तस्करों ने पांच-छह राउंड फायर किए और चार गाड़ियां दो घंटे आरोपियों के पीछे दौड़ती रही लेकिन तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गाड़ी पर किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ में गोभक्तों की चार गाड़ियां दो घटें में 60 किलोमीटर तक गोतस्करों का पीछा करती रही। इस दौरान गोतस्करों द्वारा पिकअप में रस्सों के सहारे बांधकर डाली गई गायों को गोभक्तों की गाड़ियों के सामने गिराने के साथ-साथ 5-6 राउंड फायरिंग भी की। रात को करीब 12 बजे गांव सुरजनवास नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में जब कुछ लोगों को पिकअप गाड़ी के नजदीक खड़ा देखा तो कुछ लोगों ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
डायल 112 पर किया कॉल
इसके बाद पिकअप में देखा तो आठ से दस गायों को रस्सों के सहारे बुरी तरह ठूंसकर बांधा गया था। यह खबर रात को ही आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसके बाद दो गाड़ियों से गोतश्करों का पीछा किया गया। गोभक्तों द्वारा 100 व 112 पर करीब 10 बार कॉल करने के बावजूद भी कोई सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में ताला तोड़कर लाखों की चोरी: परिवार को जलाने के लिए चोरों सिलेंडर किया लीक, आरोपी CCTV में कैद
विज्ञापन
गोभक्तों की दो गाड़ियो को किया क्षतिग्रस्त
जब गोभक्तों द्वारा चार गाड़ियां गोतस्करों के पीछे लगाई गई तो उन्होंने पत्थरबाजी कर गाड़ियों के शीशे भी क्षतिग्रसत कर दिए। चार लोगों को हल्की चोटें भी आई। गोतस्कर पिकअप गाड़ी से पीछे लगी गाड़ियों के सामने गायों को फेंकते रहे। गांव सुरजनवास, खेड़ा, बवानियां, गागड़वास, बचीनी, नांगल हरनाथ, झगड़ोली, बुचावास, कैमला, पाथेड़ा, अगिहार, खेड़ी-तलनवाना, बाघोत होते हुए गांव झाड़ली तक करीब 60 किलोमीटर गोतश्करों का पीछा किया लेकिन इस दौरान महज एक गश्ती की पीसीआर साथ रही लेकिन गोतश्करों को पकड़ नहीं पाए।
क्षेत्र के लोगों में रोष, जल्द होगी महापंचायत
गांव सुरजनवास, खेड़ा व आसपास के गोभक्तों का कहना है कि पुलिस को बार-बार कॉल करने के बावजूद भी कोई सहयोग नहीं मिली। उल्टे गोभक्तों के साथ बदतमीजी करने लगे। आए दिन पशु चोरी की बढ़ रही घटनाओं में पुलिस कोई गिरफ्तारी तक नहीं कर पाती है। गांव सुरजनवास में जल्द ही महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।