फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Controversy due to love marriage, Complaint given to Home Minister Anil Vij, case registered against 12 people

लव मैरिज को लेकर हुआ विवाद: गृह मंत्री अनिल विज को दी शिकायत, पूर्व सरपंच समेत 12 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 23 May 2023 10:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 May 2023 10:24 AM IST
सार

गांव खड़खड़ा बांस निवासी कोमल नाम की युवती के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद गांव के लोग नाराजगी जताने लगे, जिस पर गांव में पंचायत का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपना प्रभाव दिखाते हुए 5100 रुपए की राशि का जुर्माना करते हुए परिवार को समाज से बाहर करने का फैसला ले लिया था।

विज्ञापन
Controversy due to love marriage, Complaint given to Home Minister Anil Vij, case registered against 12 people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल के मंडी अटेली खंड के गांव अटेली में एक युवक ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया, जिसके चलते गांव में विवाद पनप गया। विवाद के चलते युवक ने गृहमंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। इसके चलते गांव के पूर्व सरपंच सहित 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


परिवार से सम्बद्ध रखने पर 5100 रूपये जुर्माने का फरमान सुनाने के भी लगाए आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अटेली निवासी विष्णु कुमार ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि उसने गत वर्ष 25 अगस्त 2022 को गांव खड़खड़ा बांस निवासी कोमल नाम की युवती के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद गांव के लोग नाराजगी जताने लगे, जिस पर गांव में पंचायत का भी आयोजन किया गया। आरोप हैं कि पंचायत में जहां शादी की रजाबंदी की वीडियो भी प्रकाशित की गई, लेकिन ग्रामीणों ने अपना प्रभाव दिखाते हुए 5100 रुपए की राशि का जुर्माना करते हुए परिवार को समाज से बाहर करने का फैसला ले लिया था।
विज्ञापन


इन लोगों पर हुआ केस दर्ज
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद भी गांव के निवासी सुरेंद्र कुमार, विशन, ज्ञानचंद, महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच निर्मल, नवीन कुमार, उमानंद ,देशराज, सोमदत्त, रामौतार,संदीप व राजेंदर आदि लोग जान से मारने की धमकी लगातार देने पर लगे हुए हैं। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में अब शांति का माहौल
विष्णु ने शादी की थी, जिसको लेकर गांव में कुछ लोगों की पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन किसी तरह से उसको प्रताड़ित नहीं किया गया और न ही उक्त व्यक्ति ने कोई वीडियो वायरल किया। अब गांव में शांति का माहौल है। जो व्यक्ति उससे बात करना चाहता है या मिलना चाहता है, उस पर कोई पाबंदी नहीं हैं। इसके बावजूद जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियादी हैं।

देवेंद्र उर्फ देवा, सरपंच अटेली।

शिकायत पर केस दर्ज
शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जाएगी। फिलहाल गृहमंत्री के आदेश अनुसार मामला दर्ज किया गया है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - थाना प्रभारी, संतोष कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed