{"_id":"647db30084afc600fd029304","slug":"cm-flying-raided-ration-depot-in-village-lawan-rewari-55-74-quintal-wheat-found-missing-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: सीएम फ्लाइंग ने रेवाडी ने गांव लावन में राशन डीपो पर मारा छापा, 55.74 क्विंटल गेहूं मिला गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendragarh: सीएम फ्लाइंग ने रेवाडी ने गांव लावन में राशन डीपो पर मारा छापा, 55.74 क्विंटल गेहूं मिला गायब
Mon, 05 Jun 2023 03:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 05 Jun 2023 03:33 PM IST
सार
एईपीओएस मशीन के अनुसार राशन डीपो में पीएम गेंहु 6.58 किवंटल व एनएफएसए गेंहु 12.55 किवंटल व चीनी 23 किग्रा होनी चाहिए। इसके अलावा जुन माह का भेजा हुआ 47.64 किवंटल गेंहु भी मौके पर होना चाहिए था। मौके पर निरिक्षण के दौरान करीब 50.77 किवंटल गेंहु कम पाया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाडी से एएसआई सचिन कुमार, स्टाफ व खादय एवं पूर्ती विभाग महेंद्रगढ़ से निरीक्षक प्रवीन कुमार की संयुक्त टीम तैयार करके सोमवार को गांव लावन में स्थित राशन डीपो पर रेड की। उक्त राशन डीपो राधेश्याम निवासी गांव मालड़ा बांस के नाम पर अलाट है। रेड के दौरान राधेश्याम के भाई का लड़का मौके पर हाजिर पाया जिसके द्वारा डीपो का ताला खोलकर डीपो को चैक कराया गया। जो मौके पर 32 बैग गेंहु व करीब 80 किग्रा चीनी रखी मिली।
विज्ञापन
50 किलोग्राम चीनी का नहीं हुआ अभी तक वितरण
जो एईपीओएस मशीन के अनुसार राशन डीपो में पीएम गेंहु 6.58 किवंटल व एनएफएसए गेंहु 12.55 किवंटल व चीनी 23 किग्रा होनी चाहिए। इसके अलावा जुन माह का भेजा हुआ 47.64 किवंटल गेंहु भी मौके पर होना चाहिए था। मौके पर निरिक्षण के दौरान करीब 50.77 किवंटल गेंहु कम पाया गया व 50 किग्रा चीनी अधिक पाई गई। टीम द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन