फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against four including Narnaul Mahendragarh Jail Superintendent and Deputy Superintendent under Prevention of Corruption Act

नारनौल: जेल सुपरिटेडेंट एवं डिप्टी सुपरिटेडेंट सहित चार पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Wed, 12 Jan 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 11:25 PM IST
सार

पिछले महीने भी आरोपियों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो चुका है। बंदियों से मंथली लेने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Case registered against four including Narnaul Mahendragarh Jail Superintendent and Deputy Superintendent under Prevention of Corruption Act
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल जिला जेल में बंदियों से मंथली लेने के संबंध में डिप्टी जेल सुपरिटेडेंट और सुपरिटेडेंट के खिलाफ एक और मामला सामने आया है। बंदी के भाई एडवोकेट जोगेंद्र सिंह निवासी मुझेड़ी बल्लभगढ़, फरीदाबाद ने आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


उसने हवलदार गजे सिंह, हवलदार वजीर, डिप्टी जेल सुपरिटेडेंट कुलदीप हुड्डा व सुपरिटेडेंट जेल अनिल कुमार पर मिलीभगत कर जेल में बंद उसके छोटे भाई योगेश निवासी मुझेड़ी जिला फरीदाबाद पर पैसे दिए जाने का दबाव बनाने, झूठे केस में फंसाने व मारपीट करने,  जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जोगेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि उसका भाई योगेश नसीबपुर जेल में एक हत्या के मामले में बंद है। वह 5 जनवरी 2022 को अपने भाई से मिलने गया था। तब उसके भाई योगेश ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने से जेल में तैनात हवलदार गजे सिंह, हवलदार वजीर सिंह उससे (योगेश) जेल सुपरिटेडेंट अनिल कुमार व डिप्टी सुपरिटेडेंट का हवाला देकर एक लाख रुपये की मंथली मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त आरोपी पैसे नहीं देने पर उसको झूठे केस में फंसाने और चक्की में डालने की धमकी देते थे। पहले भी जब उसने पैसे नहीं दिए तो झूठे केस में फंसा दिया था। बंदी योगेश ने बताया था कि 1 दिसंबर व 2 दिसंबर 2021 को उसने पत्नी से 15-15 हजार रुपये ऑनलाइन किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर पर ट्रांसफर करा दिए थे।

बावजूद इसके आरोपी गजे सिंह एवं वजीर सिंह 70 हजार रुपये मांग कर रहे थे। बाद में उसने अपने किसी साथी को बोलकर 20 हजार रुपये और डलवा दिए थे। इसके बाद भी उन्होंने बचे पैसे नहीं देने पर मारपीट की तथा डीएसपी जेल ने उसके साथ गाली गलौज और उसको चक्की में डलवा दिया।

इसके बाद उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने एवं झूूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे पहले पिछले महीने एक मामले में वजीर सिंह को छोड़कर तीन आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और डीएसपी एवं एसपी जेल दोनों ही फरार चल रहे हैं।

हत्या करने के जुर्म में जेल में बंद है योगेश

बता दें कि योगेश ने कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला के साथ मिलकर 15 नवंबर 2015 को बिहारीपुर निवासी श्रीराम (80) की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी रामादेवी ने नांगल चौधरी पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया था।

पिछले महीने विजिलेंस ने मारा था छापा

बता दें कि गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला का साथी संदीप सिंधिया निवासी गांव मौखूता नसीबपुर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। जेल वार्डन राजन उसे प्रताड़ित करता था और एक लाख रुपये की मांग की थी। नहीं तो चक्की में डालने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने यह बात अपने भाई हंसराज को बताई। उसके भाई हंसराज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक ने नूंह विजिलेंस से संपर्क कर टीम गठित करवाई थी। 9 दिसंबर 2021 को स्टेट विजिलेंस नूंह की टीम ने नारनौल जेल वार्डन राजन को एक लख रुपये रिश्वत लते हुए गिरफ्तार किया था। पकडे़ जाने पर आरोपी ने जेल वार्डन गजे सिंह का नाम भी बताया। इसके बाद टीम ने दोनों से पूछताछ की तो डिप्टी सुपरिटेडेंट कुलदीप हुड्डा और जेल सुपरिटेडेंट अनिल कुमार का नाम भी सामने आया। उक्त चारों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।  

विजिलेंस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। दोनों ने नारनौल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी वो खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई जिसकी तारीख 14 जनवरी है। -नवल किशोर शर्मा, विजिलेंस इंचार्ज, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed