फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bogas, roadwayes bus, arrest, team, action

कनीना में नकली रोडवेज बस को पकड़ा

Sat, 11 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और रोडवेज स्टाफ ने मिलकर शनिवार को राज्य परिवहन के रंग-रूप जैसी और बिना परमिट के सड़क पर बेखौफ दौड़ रही एक निजी बस को कनीना बस स्टैंड पर पकड़ लिया। पुलिस चौकी इंजार्च हवासिंह ने बताया की पकड़ी गई उक्त बस शनिवार को सुबह 10 बजे कनीना से महेंद्रगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड के गेट पर लगी हुई थी। बस में सवारियां बैठी हुई थी।
विज्ञापन


उसी समय राज्य परिवहन स्टाफ के सुरेश शर्मा और बस अड्डा इंचार्ज मनोज कुमार को साथ लेकर बस को पकड़ लिया और जब बस चालक से परमिट दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने निजी बस को इंपाउंड कर दिया और उसे पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया। यह बस रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ रूट पर चलती थी। बीते समय हरियाणा रोडवेज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने परिवहन महानिदेशक चंडीगढ़ को पत्र भेजकर शिकायत कि थी की विभिन्न रूटों पर राज्य परिवहन की बसों की भांति रंग पेंट की हुई करीब दो दर्जन से अधिक बसें चल रही हैं। जिससे यात्रियों को भी असमंजस हो रहा है। लोग निजी बसों को रोडवेज बस समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के धोला कुआं से जयपुर के लिए भी ऐसी बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed