फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike riding couple dies in collision with Bolero in Mahendragarh of Haryana

मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, 50 फीट घिसटती गई बाइक

Sat, 29 Jun 2024 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 09:33 PM IST
सार

पति-पत्नी खेत से पशुचारा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो ने टक्कर मार दी। सात व पांच वर्ष की दो बेटियां और तीन साल के बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Bike riding couple dies in collision with Bolero in Mahendragarh of Haryana
मृतक प्रदीप व सुनीता अपने बच्चों के साथ- - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के खंड सतनाली के गांव बारड़ा में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दंपती प्रदीप (31) और सुनीता (28) की मौत हो गई। सुनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रदीप की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


बारड़ा गांव निवासी जगदीश ने सतनाली पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि उनका बेटा प्रदीप (31) व पुत्रवधू सुनीता शुक्रवार शाम खेत से पशु चारा लेकर बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। दो नांवां से बारड़ा रोड पर जा रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक बोलेरो में फंसकर 50 फीट तक घिसटती चली गई। इसके बाद गाड़ी बंद हो गई। बोलेरो चालक अमित निवासी बारड़ा मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन प्रदीप और सुनीता को लेकर सतनाली स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।


परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे तो प्रदीप ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सतनाली पुलिस ने मृतक प्रदीप के पिता की शिकायत पर गाड़ी चालक अमित कुमार निवासी बारड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा माता-पिता का साया
प्रदीप कुमार और सुनीता की बड़ी बेटी सात साल की है और छोटी बेटी पांच साल की है। सबसे छोटा तीन साल का एक बेटा है। हादसे में दो बेटियों और एक बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। इस हादसे को लेकर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों का जब अंतिम संस्कार किया गया तो सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed