{"_id":"63f862480e3f6274c6097943","slug":"assam-rifle-soldier-shot-dead-in-narnaul-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: असम रायफल के सिपाही की कुल्हाड़ी और गोली मारकर हत्या, 8 फरवरी को हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: असम रायफल के सिपाही की कुल्हाड़ी और गोली मारकर हत्या, 8 फरवरी को हुई थी शादी
Fri, 24 Feb 2023 04:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:08 PM IST
सार
गहली गांव का अजय असम रायफल में सिपाही था। अजय के परिवार की पड़ोसियों से रंजिश चली आ रही है। सुबह अजय घर में चल रहे काम का सामान लेने के लिए निकला था। घर से 100 मीटर की दूरी पर पड़ोसियों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक अजय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में गहली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने असम रायफल में सिपाही की गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मृतक के घर भी गए और युवक को जान से मारने की बात कही। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गहली गांव का अजय असम रायफल में सिपाही था। उसकी 8 फरवरी को शादी हुई थी। अजय के परिवार की पड़ोसियों से रंजिश चली रही है। सुबह अजय घर में चल रहे काम का सामान लेने के लिए निकला था। घर से 100 मीटर की दूरी पर पड़ोसियों ने उसे घेर लियाऔर कुल्हाड़ी और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुके, वह अजय के घर गए और बोले की हमने तुम्हारा लड़का मार दिया है उसको जाकर उठा लो। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी
अजय की शादी 8 फरवरी को डालनवास में हुई थी। अभी उसकी पत्नी के हाथ की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि आरोपियों ने अजय को मौत के घाट उतार दिया।
8 माह पहले हुआ था विवाद
अजय के परिवार का पड़ोसियों के साथ 8 माह पहले विवाद हुआ था। जिसमें दोनों तरफ से क्रॉस केस हुआ था।