फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused caught giving CET in place of friend in Mahendragarh

CET Haryana: महेंद्रगढ़ में दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा, बायोमैट्रिक कंट्रोल सेंटर से हुआ खुलासा तो पकड़ा

Sat, 21 Oct 2023 07:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

युवक आईटीआई पास दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। जांच शुरू हो गई है। दोनों युवक झज्जर जिले के हैं। 

विज्ञापन
Accused caught giving CET in place of friend in Mahendragarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव पाली के एक निजी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर दोस्त की जगह परीक्षा देते एक युवक को काबू किया गया। युवक बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर प्रवेश कर गया, लेकिन बायोमैट्रिक कंट्रोल सेंटर से खुलासा होने के बाद फोन के माध्यम से सूचना देकर युवक को पुलिस की सहायता से काबू कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि झज्जर के गांव रोहड़ निवासी मोहन के स्थान पर उसका दोस्त सुरेंद्र निवासी तालाब जिला झज्जर परीक्षा दे रहा है। बायोमैट्रिक कंट्रोल सेंटर नोएडा से जब अंगूठे के निशान की जांच की गई तो संदेह होने पर शीघ्रता से परीक्षा केंद्र की टीम को सूचित किया गया। इसके बाद टीम ने पुलिस की सहायता से युवक को काबू कर सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी दुलीचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रोहड़ निवासी मोहन आईटीआई पास है और उसका दोस्त सुरेंद्र 12वीं के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी दुलीचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पाली के एक निजी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दूसरे की जगह एक युवक परीक्षा दे रहा है। मोहन व सुरेंद्र दोनों दोस्त थे। बायोमैट्रिक के माध्यम से इसका खुलासा हुआ।

युवक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर परीक्षा दे रहा था तथा उसका दोस्त परीक्षा केंद्र के बाहर था। दोनों युवाओं को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नारनौल क्षेत्र में परीक्षा केंद्र के पास साइबर कैफे की खुली मिली दुकान, मामला दर्ज
जिले में सीईटी परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के आसपास दुकान खोलने पर पाबंदी लगाने के बाद भी एक साइबर कैफे खुला मिलने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत में डीपीओ एसआईएस नायब राजेश कुमार ने बताया कि उसे उच्च अधिकारियों ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों के आसपास तलाशी लेने के आदेश दिए थे। जब वह रेलवे रोड पर पीजी कॉलेज के पास पहुंचा तो कॉलेज के सामने त्रिदेव बुक डिपो साइबर कैफे फोटो स्टेट की दुकान खुली हुई थी। इस दौरान दुकान पर काफी अभ्यर्थियों की भीड़ लगी हुई थी।


जब उसने मोबाइल से दुकान की फोटो खिंची व दुकान में बैठे व्यक्ति से दुकान मालिक का नाम पूछा तो उसने नाम विरेंद्र सिंह पुत्र रामदत्त भूषण खुर्द का रहने वाला बताया। जो भीड़ का फायदा उठाकर दुकान का शटर बंद करके मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed