फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अश्वनी गोली कांड : तीन घंटे के अनशन के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

अश्वनी गोली कांड : तीन घंटे के अनशन के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अश्वनी गोली कांड : तीन घंटे के अनशन के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज
अश्वनी गोली कांड : तीन घंटे के अनशन के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव अटाली के कथित अश्वनी मर्डर मामले में बुधवार शाम को परिजनों द्वारा हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए नारनौल में लगाए गए जाम के बाद भी वीरवार सुबह तक मामला दर्ज नहीं हुआ। जिसके विरोध में ग्रामीण वीरवार सुबह मृतक के शव को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सीहमा में रखकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के लिए अनशन पर बैठ गए। सूचना पाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नरेश यादव भी ग्रामीणों व पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके समर्थन में बैठ गए। बाद में दोपहर करीब 12 बजे अटेली पुलिस द्वारा मृतक के पिता कंवर सिंह की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। परिजनों ने एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया।
गांव अटाली निवासी अश्वनी कुमार कस्बा अटेली के एक घर में 20 अप्रैल को बैठा हुआ था। उस दिन रात 8 बजे अवैध हथियार से उसने अपने आप को गोली मार ली। पुलिस ने उस समय उक्त निवास पर रहने वाले रसोइये की शिकायत पर अश्वनी के खिलाफ आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया था, लेकिन परिजनों का कहना था कि अश्वनी को किसी अन्य ने गोली मारी थी। बुधवार को अश्वनी ने दिल्ली सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था उसी के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा था।
विज्ञापन


नारनौल में कर दिया था रोड जाम
अश्वनी के शव को नारनौल जिला मुख्यालय के जिला उपायुक्त के निवास के सामने शव को रखकर नारनौल दादरी सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। इसके बाद सीआईए इंचार्ज धर्म सिंह ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद ही जाम खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीहमा के खंड विकास कार्यालय में किया अनशन
पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण रात को शव को लेकर गांव अटाली पहुंचे, लेकिन सुबह तक पुलिस द्वारा हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज न होने के कारण उन्होंने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर सीहमा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में शव को रखकर अनशन पर बैठ गए थे।
दोपहर को किया गया मामला दर्ज
दोपहर 12 बजे बाद गांव उनिंदा निवासी शीशपाल उर्फ पाला, कलवाड़ी निवासी सुरेन्द्र पटवा, बाछौद निवासी संदीप, छापड़ा निवासी लीलाराम, सीहार निवासी चवन्नी व मन्नु रसोईयां के खिलाफ हत्या व आर्म एक्ट का मामला दर्ज किया गया। इस मामले की कापी लेकर अटेली थाना प्रभारी रामस्वरूप पुलिस बल सहित सीहमा पहुंचे। वहां पूर्व विधायक ने एफआईआर की कापी ग्रामीणों को जब पढ़कर सुनाई तो उनका गुस्सा शांत हुआ इसके उपरांत शव का दाह-संस्कार किया गया।

मृतक के पिता कंवर सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।--रामस्वरूप, एसएचओ, थाना अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed