{"_id":"5cc1f430bdec2214114a5447","slug":"31556214832-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मुनीम से लूटे 3.47 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मुनीम से लूटे 3.47 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। गांव खातोली जाट स्थित गणपति स्टोन क्रशर पर वीरवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम को पिस्टल सटाकर 3.47 लाख रुपये लूट लिए। शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने अज्ञात पर लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खातोली जाट गांव के पास गणपति स्टोन क्रशर है। मुनीम रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात को हुई बिक्री का कैश अलमारी और गल्ले में रखा था। वीरवार की अलसुबह करीब पांच बजे दो नकाबपोश बदमाश आफिस में घुस गए और तीसरा कुछ दूरी पर हेलमेट पहनकर बाइक पर खड़ा था। आफिस में आते ही एक युवक ने मुनीम पर पिस्टल तान दी और दूसरे ने अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद चाबी लेकर बदमाशों ने तीन लाख 47 हजार लूटकर बाइक से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस और क्रशर मालिक को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी, एसएचओ समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने वारदात स्थल का मुयाअना किया और मुनीम से पूछताछ की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जगदीश जाखड़ ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मुनीम के अनुसार आरोपी के पास पिस्टल नुमा हथियार था।
सीसीटीवी कैमरे खराब
पुलिस के अनुसार क्रशर पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हुए हैं लेकिन डीवीआर खराब है। डीवीआर को ठीक कराने के लिए भेजा गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि कैमरे खराब होने से मौके से कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। वारदात के वक्त मुनीम कार्यालय में बैठा था। इसके अलावा अन्य करीब पांच-छह लोग क्रशर पर थे। लेकिन, बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज न होने पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मुश्किल होगी। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों को पहले से पता था कि रात का कैश क्रशर पर रखा हुुआ है। अलसुबह अन्य कर्मचारी नींद में रहते हैं और वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
21 जनवरी को मुनीम से लूटे थे 2.30 लाख
क्रशर पर लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे गोपाल शरण गर्ग के छोटे भाई सतीश गर्ग की मुकुंदपुरा में गर्ग क्रशर पर लूट हो चुकी है। 21 जनवरी को मुनीम रणधीर बाइक पर क्रशर से 2.30 लाख रुपये लेकर नारनौल बैंक में जमा करने के लिए आ रहा था। मुकुंदपुर के मोड़ के पास पहुंचा एक बाइक पर तीन युवक आए और ओवरटेक कर रोक लिया था। आरोपी 2.30 लाख रुपये कैश समेत अन्य सामान लूट लिए थे।