फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पांच कनाल जमीन के विवाद में तीन लोगों ने की सगे भाई की हत्या

पांच कनाल जमीन के विवाद में तीन लोगों ने की सगे भाई की हत्या

Sat, 20 Apr 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पांच कनाल जमीन के विवाद में तीन लोगों ने की सगे भाई की हत्या
मंडी अटेली। गांव तोबड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल के समीप शुक्रवार सुबह लहूलुहान अवस्था में अधेड़ का शव पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त फतेहपुर निवासी महिपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने पांच कनाल जमीन के विवाद के चलते दो देवर, एक जेठ, देवरानी समेत एक अन्य पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिपाल (50) की पत्नी आशा ने बताया कि वह वीरवार की रात देवरानी भावना पत्नी कृष्णपाल के घर आयोजित कार्यक्रम में गई थी। रात करीब दस बजे के घर आई तो पति महिपाल घर पर नहीं मिला। सुबह साढ़े पांच बजे जेठ नागरमल ने सूचना दी कि महिपाल तोबड़ा की बणी में सरकारी स्कूल के सामने पड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार महिपाल के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है और आसपास खून भी पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आशा ने आरोप लगाया कि उनकी परिवार के सदस्यों के साथ काफी दिनों से पांच कनाल जमीन का विवाद चल रहा है। विवाद के चलते परिवार के अन्य सदस्य उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी पहले भी दे चुके थे। आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद के चलते परिवारवालों ने ही उसके पति की हत्या की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जेठ राम प्रताप, देवर मिठनलाल उर्फ लालचंद, देवर इंद्रजीत, देवरानी मंजू देवी व गांव के ही रामू के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक दो लड़को और एक लड़की का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच और शिकायत में पांच कनाल जमीन को लेकर रामप्रताप व लालचंद के बीच विवाद बताया गया है। उक्त मामला कोर्ट में भी चल रहा है। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे नंबर पर था महिपाल
पुुलिस के अनुसार महीपाल (मृतक) पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर था। बड़ा भाई राम प्रताप, नागरमल व छोटा रण सिंह और छोटा भाई लालचंद है। पीड़िता का कहना है कि देवर लालचंद ने पांच माह पहले पांच कनाल जमीन गलत तरीके से अपने नाम करा ली थी। पति के चाचा के लड़के (देवर) इंद्रजीत ने छह माह पहले धमकी दी थी कि महिपाल व बेटे निखिल को जान से मार दूंगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कि उसे एक माह पहले देवर लालचंद, जेठ रामप्रताप व देवरानी मंजू द्वारा साजिश रचने की जानकारी मिली थी। जिसमें उक्त लोगों ने पहले संदीप पुत्र नागरमल और फिर महीपाल व निखिल को मारने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed