फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। दहेज के लिए लाठी-डंडों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति सचिन को पुलिस ने रविवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को सोमवार को न्यायाधीश हिमांशु की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने पूछताछ किए जाने पर दहेज की बात को कबूल लिया।
बुचौली निवासी सचिन और उसकी पत्नी पूजा की घटना से दो दिन पहले से कहासुनी चल रही थी। शनिवार की शाम को दोनों में आपस में झगड़ा हो गया और सचिन ने पत्नी पूजा की लाठी डंडों और लात-घूंसो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता संपत सिंह निवासी गांव काहड़ी जिला झज्जर ने सचिन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता संपत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी बेटी पूजा की शादी बुचौली निवासी सचिन से की थी। शादी के तीन वर्ष बाद से सचिन ने उसकी बेटी पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। तीन -चार पंचायत में उसको समझाया भी गया। उसने पंचायत में माफी मांगी थी और कभी इस प्रकार की हरकत नहीं करने की बात कही थी। परंतु बाद में वह उसकी बेटी को तंग करता था। शनिवार की शाम को उसके पास पुलिस का फोन आया कि उसकी बेटी को दामाद ने मारपीट की है। जब वो मौके पर पहुंचे तो अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति सचिन को रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार की उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ किए जाने पर उसने दहेज हत्या की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कैलाश चंद सोनी, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed