फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लिफ्ट मांगकर स्विफ्ट पर नकदी लूटी

लिफ्ट मांगकर स्विफ्ट पर नकदी लूटी

Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट मांगकर स्विफ्ट पर नकदी लूटी
लिफ्ट मांगकर स्विफ्ट पर नकदी लूटी
विज्ञापन

कनीना। महेंद्रगढ़ से वीरवार को अपने मामा के घर सगवाड़ी रेवाड़ी जा रहे एक युवक को दो लोगों को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। लिफ्ट लेने वाले लोगों ने स्विफ्ट मालिक युवक की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर उसको कंट्रोल कर लिया। इसके बाद आंखों में पट्टी बांधकर उसको गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा दिया। इस दौरान उससे एटीएम कार्ड लेकर उसके एकाउंट से पैसे भी निकाल लिए। रास्ते में उसको गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित देवकी नंदन के अनुसार वह स्विफ्ट में सवार होकर महेंद्रगढ़ से अपने मामा के घर सगवाड़ी रेवाड़ी जा रहा था। जब वह उन्हाणी गांव के पास पहुंचा तो दो अनजान लोगों ने उससे लिफ्ट देने की गुहार लगाई। देवकी नंदन ने दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। कुछ ही दूर रेवाड़ी मोड़ तक पहुंचते ही पीछे बैठे एक युवक ने अपने हाथ में लिया कपड़ा उसके गले में डाल दिया। दूसरे ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर कहा कि जो कहते हैं सिर्फ उतना ही करना। नहीं तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा। कुछ दूर चलकर आंखें बांधकर उसको पीछे बैठा लिया और लिफ्ट लेने वाला एक व्यक्ति ड्राइविंग करने लगा। इसके बाद दूसरे ने उसके जेब में रखा एटीम कार्ड निकालकर उसमें से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसे जिले के आखिरी गांव कांटी के पास धक्का देकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने कहा कि चार-पांच दिन बाद तेरी गाड़ी किसी अनजान जगह खड़ी मिलेगी देख लेना। पीड़ित ने स्थानीय लोगों को आपबीती से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया। पीड़ित ने शिकायत देकर कनीना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने देवकी नंद के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 379-बी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed