{"_id":"5b6b45704f1c1bde6d8b6fb8","slug":"181533756784-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला परेशानी में हो तो दुर्गा शक्ति एप के माध्यम से पुलिस को भेजे संदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला परेशानी में हो तो दुर्गा शक्ति एप के माध्यम से पुलिस को भेजे संदेश
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। किसी भी तरह की परेशानी हो तो लड़कियां और महिलाएं दुर्गा शक्ति एप पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। कुछ ही देर में पीड़ित के पास मदद पहुंच जाएगी। यह बात बुधवार को राजकीय पीजी कॉलेज में दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना की एसएचओ मीनाक्षी शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि एप के लिए स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करें। इसके बाद अपनी सारी जानकारी उसमें दें। एचएचओ ने बताया कि लड़कियों को अगर किसी रास्ते में या कालेज में अथवा कहीं भी परेशानी है तो वे तुरंत इस एप के माध्यम से पुलिस को सूचित कर सकती हैं। यह सबसे त्वरित सेवा है। इसके बाद थोड़ी ही देर में पुलिस उस पीड़ित के पास पहुंच जाएगी। इस एप में महिला की लोकेशन का पुलिस पता लगाकर उसे सहायता मुहैया करवाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज व स्कूलों के आसपास निगरानी के लिए भी महिला पुलिस की गाड़ी रहती है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल एनएन यादव के अलावा अन्य स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो =2 छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देती एसएचओ मीनाक्षी शर्मा।