फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
नारनौल। गांव हुडिना में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता के परिजनों ने जहर देकर बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर विसरा को जांच के लिए भेज दिया है। मृतका की शादी को अभी चार महीने ही हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रेवाड़ी निवासी सुरेश कुमार ने बेटी पूजा (19) की शादी 10 फरवरी 2019 को हुडिना निवासी कमलजीत सिंह से की थी। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार बेटी को दान दहेज दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले लड़की से और दहेज लाने की मांग कर रहे थे। शिकायत में बताया कि दहेज न देने पर बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इस पर उन्होंने एक लाख रुपये लड़के को दिया था। लेकिन, ससुराल वालों की निरंतर मांग बढ़ती गई। बेटी ने उन्हें फोन पर उसे बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। 25 जून को लड़के के पिता रोहताश ने बेटी से दहेज की मांग की थी। 26 जून को लड़के की मां का फोन आया था कि तत्काल 25 हजार रुपये लेकर आओ वरना परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 27 जून को लड़के के जीजा का फोन आया कि बेटी बीमार है। उसके कुछ मिनट बाद ही रोहताश का फोन आया कि पूजा की मौत हो गई है। पीड़ित ने शक जताया है कि बेटी को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा है। जिसमें दामाद कमजीत, पिता रोहताश, मां बिमला, ननद संजू व जीजा दिनेश ने मिलकर मेरी बेटी को मारा है। फैजाबाद चौकी प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कमलजीत बीएससी सेकेंड ईयर का पेपर दिया हुआ है। जबकि, पूजा बीए प्रथम वर्ष का पेपर दिया था। वह फिलहाल कंप्यूटर कोर्स कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed