फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sun, 02 Jun 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन

नांगल चौधरी। कृष्णावती नदी में 11 मई को मारपीट में घायल युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जयपुर एसएमएस ट्रामा सेंटर में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दी शिकायत में मृतक के पिता हरिराम ने बताया कि 11 मई को मजदूरी करने गया था। बेटा कुलदीप सुबह नौ बजे किसी जरूरी काम से बाहर गया था। 11 बजे बेटा घायल अवस्था में घर आया और बताया कि अमित कुमार उर्फ मुकेश ने उसे लाठी-डंडों से मारा। उस दौरान दुलीचंद व अनिल कुमार भी मौजूद थे। हालत खराब होने पर इलाज के लिए कोटपूतली के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान 21 दिन बाद अमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने नामजद एक आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया हैं। जांचकर्ता एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि 18 मई को हरिराम ने बेटे कुलदीप के साथ अमित कुमार उर्फ मुकेश द्वारा मारपीट कर घायल करने की शिकायत दी थी। जिसकी जांच चल रही थी। लेकिन गुरुवार को घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। आरोपी अमित कुमार उर्फ मुकेश को अरेस्ट कर लिया गया है। कुलदीप की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed