{"_id":"5c3a3e7bbdec22735318997b","slug":"151547320955-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किलोमीटर के दायरे में चार गांवों से पांच भैंसे चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस किलोमीटर के दायरे में चार गांवों से पांच भैंसे चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना-बुचौली। जिले में दस किलोमीटर के दायरे में बसे चार गांवों से पशु चोर शुक्रवार की रात पांच भैंस चोरी करके ले गए। चोर दो भैंस विजय सिंह सेहलंग की, एक भैंस मैनपाल तलवाना की, एक भैंस मालडा से कृष्ण की और एक भैंस जांट गांव से ब्रह्मानंद की चोरी करके ले गए। संबंधित भैंस के मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। वहीं, गांव तलवाना और सेहलंग में बीती रात्रि दो घरों में बंधी तीन भैंस चोरी के मामले में पशु मालिक विजय कुमार के बेटे कंवर सिंह ने रात्रि के समय पुलिस कंट्रोल रूम व थाने में फोन किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इससे गुस्साए सेहलंग के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 11 बजे कनीना-दादारी मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसमें दादरी डिपो की दो बसें जाम फंस गई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और थाना अध्यक्ष कैलाशचंद ने ग्रामीणों को मंगलवार तक चोरों को काबू करने तथा संदेह जता रहे कालिया मेव से पूछताछ करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब एक बजे जाम खोल दिया। जिले में सितंबर 2018 से अब तक लगभग 40 भैंस चोरी हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक कोई भैंस बरामद नहीं कर पाई।
कंवर सिंह ने शनिवार सुबह ग्रामीणों व पुलिस के समक्ष बताया कि उनका घर हनुमान मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित है, रात करीब डेढ़ बजे अपने पशुओं को देखने के लिए खड़ा हुआ तो वहां भैंस नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देनी चाही लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। सुबह होने पर भैंस चोरी की वारदात के बारे में पूरे गांव वासियों को पता चल गई। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और रोष जताया। ग्रामीण जिला पार्षद अजय यादव, सूरत सिंह, रामौतार, छोटेलाल, सतीश कुमार, परमानंद, कंवर सिंह, अनिल कुमार, हनुमान सिंह, रवि यादव, योगेंद्र सिंह, नितिन कुमार, जगदीश चंद ने चोरों को काबू करने व पुलिस गश्त को बढ़ाने की मांग की है।
वर्जन
पुलिस ने भैंस चोरी के तीन मामले दर्ज किए हैं। जाम लगवाने पर मौके पर पहुंचकर खुलवा दिया था। जल्द ही भैंस चोर भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- कैलाश चंद सोनी, थाना प्रभारी कनीना।
वर्जन
पुलिस के पास इतनी फोर्स नहीं है कि गांवों में रात को गश्त के लिए भेजी जाए। भैंसों की चोरी रोकने के लिए सरपंचों को ठीकरी पहरे के लिए बोला था, लेकिन बहुत कम गांवों में ही ठीकरी पहरा लगाया जा रहा है। पुलिस भैंस चोरी के मामले को लेकर गंभीर है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़।
केस नं 1 सेहलंग निवासी विजय सिंह ने बताया कि चोर उसकी दो भैंस तथा एक कटड़ी को ले जाने की फिराक में थे। चोर भैंसों को ले जाने में कामयाब हो गए, लेकिन एक कटड़ी गाड़ी के अंदर ने बैठने की वजह से छुड़वा कर भाग आई। कटड़ी को कई जगह चोट भी आई हैं।
केस नं 2
तलवाना निवासी मैनपाल ने बताया कि वह घर के अंदर सोया हुआ था। उनकी भैंस बाहर बंधी हुई थी। चोरों ने उसके कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी और भैंस को खोल कर ले गए। पुलिस को भी इसकी शिकायत दी गई है।
केस 3
गांव जांट निवासी ब्रह्मानंद ने बताया कि शुक्रवार रात को अज्ञात चोर उसकी दो भैंसों को चुराने की फिराक में थे। दोनों भैंसों को वो खोलकर ले भी गए थे। एक भैंस को तो गाड़ी में बैठा लिया था लेकिन दूसरी भैंस गाड़ी में बैठाने के दौरान छुड़ाकर भाग आई तो वह भैंस चोरी होने से बच गई।
केस 4
कृष्ण कुमार ने बताया कि वह रात को घर के बाहर आंगन में अपनी भैंस बांधकर सोया हुआ था। रात 12:30 बजे वह शौच के लिए उठा तो उसे भैंस नहीं मिली। इसकी शिकायत पुलिस को दी है।