फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिले में चार महीने में लगभग 40 भैंसे चोरी, 25 से 30 मामले हुए दर्ज 20-22-40

जिले में चार महीने में लगभग 40 भैंसे चोरी, 25 से 30 मामले हुए दर्ज 20-22-40

Sun, 13 Jan 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिले में चार महीने में लगभग 40 भैंसे चोरी, 25 से 30 मामले हुए दर्ज 20-22-40
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिला महेंद्रगढ़ में पिछले चार महीनों में लगभग 40 भैंस चोरी हो चुकी हैं और करीब 20 से 25 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हो चुके हैं, लेकिन किसी भी केस में आरोपी नहीं पकड़ा जा सका। इनमें एक मुर्राह नस्ल की भैंस भाजपा के नांगल सिरोही मंडल सचिव लालचंद की है। वह मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी भैंस बरामद नहीं हुई। हालांकि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कह चुके हैं कि जिस थाना के अंतर्गत गांव में भैंस चोरी होगी उसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी लेकिन अभी तक किसी किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई।
क्षेत्र में सबसे पहले पिछले वर्ष सितंबर माह में कुकसी, बैरावास में एक-एक भैंस चोरी हुई थी। उसके बाद गुलावला, खामपुरा, दुबलाना, बिहारीपुर, मंडलाना, मौखुता बामणवास, झुक, नांगल काठा, मुकंदपुरा, बिगौपर नांगल चौधरी सहित अन्य गांव के पशुपालकों की भैंस चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्जन:
जिले में भैंस चोरी चिंता का विषय है। भाजपा सरकार भैंस चोरी रोकने में फेल साबित हो रही है। वो स्वयं इससे पीड़ित हैं। मेरी भैंस चोरी होने पर शिक्षामंत्री से मिल चुका हूं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दो बार मेल कर चुका हूं। गृहसचिव को रजिस्टर्ड डाक तथा मेल से सूचित कर चुका हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लालचंद, सचिव, नांगल सिरोही मंडल,भाजपा
बाक्स:
कब और किस गांव से हुई भैंस चोरी:
18 अक्तूबर गुलावला
11 नवंबर देवास
15 नवंबर नांगल काठा
21 नवंबर झुक
25 नवंबर नौताना एवं बाघोत
11 दिसंबर बिगोपुर नांगल चौधरी।
12 दिसंबर कांटी
15 दिसंबर खरकड़ा
18 दिसंबर घाटाशेर
25 दिसंबर मौखुता
-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed