फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मांडोला के रामानंद की ट्रेन से कटकर मौत

मांडोला के रामानंद की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 01 Mar 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मांडोला के रामानंद की ट्रेन से कटकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वीरवार को मृतक के चचेरे भाई के नरेश बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मांडोला निवासी मृतक के चचेरे भाई नरेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई 49 वर्षीय रामानंद मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार दोपहर एक बजे के लगभग जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी को लगभग दो बजे हादसे की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। वीरवार को मृतक के चचेरे भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक रामानंद के घर में एक लड़का और लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed