{"_id":"5b22c1594f1c1b6a4d8b6982","slug":"141529004377-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार रिटायर्ड जेई को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार रिटायर्ड जेई को कुचला, मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी (नारनौल)।
निजामपुर रोड पर कृष्णावती नदी के पास अनियंत्रित डंपर ने वीरवार दोपहर को बाइक सवार रिटायर्ड जेई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के मुताबिक गांव बिगोपुर निवासी रिटायर्ड जेई हनुमान प्रसाद नांगल चौधरी से अपने गांव रवाना हुआ था। जैसे ही वह कृष्णावती नदी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गहरी चोट होने के कारण पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे को अंजाम देकर चालक ने डंपर समेत भागने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदारों की सर्तकता के चलते उसे सफलता नहीं मिली। परंतु ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर चालक भागने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया तथा पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने बताया कि पिछले दो महीने से डंपरों की संख्या कई गुणा बढ़ गई। इनके चालक नाबालिग और अकुशल होने के कारण हादसे की संभावना बनी रहती है। समस्या से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा दिया। परंतु कार्रवाई नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इधर, थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद चालक के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तिराहे पर कर्मचारी लगाए हैं। बावजूद हादसा होना चिंताजनक है।