{"_id":"59875da84f1c1b2d708b4856","slug":"11502043560-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के गार्ड से बदमाशों ने छीना रिवाल्वर और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के गार्ड से बदमाशों ने छीना रिवाल्वर और मोबाइल
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के गार्ड से बदमाशों ने छीना रिवाल्वर और मोबाइल
महेंद्रगढ़। सतनाली रोड पर स्थित आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सुरक्षा गार्ड से बदमाशों ने रिवाल्वर और मोबाइल छीन ले गए। सुरक्षा गार्ड ने सतनाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
राजबीर पुत्र घड़साराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। लगभग 8 बजे स्लेटी रंग की स्विफ्ट कार आई और उसमें दो बदमाश बाहर आए और उन्होंने एडमिशन करवाने के लिए पूछा। जब मैंने उन्हें बाद में आने की बात कही तो उन्होंने एडमिशन अथॉर्टी के फोन नंबर मांगे। जब मैं उन्हें फोन नंबर देने लगा तभी एक ने मेरा हाथ पकड़ लिया और दूसरे ने मेरी छाती पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद मेरी लाइसेंसी रिवाल्वर एवं मोबाइल छीन कर माधोगढ़ की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने राजबीर के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन बदमाशों ने दादरी जिले में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीन बदमाशों को सतनाली एवं बाढ़डा की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जाकर मुआयना किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-अनिल धवन, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़