फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,theft,fir,bike

घर के बाहर से चोरी हुई बाइक स्वयं तलाशी

Sat, 10 Aug 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crime,theft,fir,bike
गांव नांगल हरनाथ में चोरी हुई बाइक को बाइक मालिक ने खुद ही खोज निकाला। पड़ोस के गांव में खड़ी बाइक को बरामद कराने के लिए ईश्वर सिंह अपने साथ पुलिस बल लेकर पहुंचे। मौके पर मिली बाइक के अगले हिस्से को चोरों ने तोड़ रखा था।
विज्ञापन

गांव नांगल हरनाथ निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को खेत से लौटने के बाद उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। बुधवार सुबह करीब 5 बजे बाहर आकर देखा तो घर के बाहर खड़ी बाइक वहां नहीं थी। उसने आसपास में खोजने के बाद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उसने पुलिस को 100 नंबर पर शिकायत दी। पड़ोस की एक महिला ने बताया कि उसने रात को दो लड़के बाइक ले जाते हुए देखे थे। बाइक के पीछे बैठा लड़का गांव का ही था। गांव के युवक से पूछताछ के बाद पता लगा कि उसकी बाइक बचीनी गांव में खड़ी है। इसके बाद वह वीरवार को गांव बचीनी पहुंचा। जहां पशुुबाड़े के पास खड़ी अपनी बाइक को पहचान लिया। बाइक को कपड़े से ढका रखा था। बाइक के पास चार-पांच लड़के सो रहे थे। उनके नजदीक कुछ लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, हॉकी पड़ी देखकर ईश्वर वहां से वापस आ गया और महेंद्रगढ़ थाना पहुंचकर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम ईश्वर के साथ गांव बचीनी पहुंची। बचीनी गांव के सरपंच की मौजूदगी में बाइक को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

ईश्वर ने बताया कि उसकी बाइक के अगले हिस्से को तोड़ दिया गया है। महेंद्रगढ़ थाना के एसएचओ जयवीर ने बताया कि गांव बचीनी से एक बाइक बरामद की गई है। अदालत के जरिए सुपरदारी की जाएगी। मामले की जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed