{"_id":"5fbe83a48ebc3e9bd5063275","slug":"crime-police-narnol-chowki-news-narnol-news-rtk5838099125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का यू-टर्न, अब पुरानी जगह पर चलेगी ओल्ड पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का यू-टर्न, अब पुरानी जगह पर चलेगी ओल्ड पुलिस चौकी
विज्ञापन
पुल बाजार स्थित ओल्ड पुलिस चौकी को दोबारा से पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। एसपी ने 21 नवंबर को पुलिस चौकी को सिटी थाना नारनौल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसके बाद चौकी थाने में चल रही थी। अब चार दिन बाद पुलिस विभाग यू-टर्न लेकर दोबारा से चौकी को पुुराने जर्जर भवन में शिफ्ट कर दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह ओल्ड पुलिस चौकी के भवन को जर्जर हप्रत में होने के कारण एसपी के आदेश से शहर थाने में शिफ्ट कर दिया गया था। इस पर शहर के व्यापारियों ने फिर से चौकी को इसी भवन में स्थापित करने के लिए एसपी चंद्रमोहन से आग्रह किया था। इसी को लेकर हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल, व्यापारी नेता किशन चौधरी, भाजपा नेता नरेंद्र झिमरिया ने सब इंस्पेक्टर राजकरण के साथ बैठक की। इसमें बजरंग लाल के बताया कि पुलिस चौकी अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। चौकी को पहले भी हटाने के लिए प्रयास किया गया था। उस संयम भी हरियाणा व्यापार ीमंडल के नेतृत्व में रेवाड़ी रेंज के आईजी से बातचीत कर चौकी को रुकवाया गया था।
सब इंस्पेक्टर राज करण के अनुसार व्यापारियों की पुलिस चौकी को पुराने जगह पर रखने की भावनाओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है। इस दोबारा से स्टाफ को चौकी में लगाया गया है। बाजार में चौकी होने से असामाजिक तत्वों को भय रहता है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जाती है। इसलिए जब तक चौकी के लिए कही नए भवन की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक पहले की तरह ही शिकायत चौकी में सुनी जाएगी। इस अवसर पर पुस्तक विक्रेता संगठन के प्रधान नरेश गोगिया, होलसेल कपड़ा यूनियन के प्रधान शंकरलाल वधवा, राजेश कटारिया, आकाश चौधरी, सब इंस्पेक्टर महेश यादव, एएसआई सतीश कुमार व अनिल बिश्नोई के अलावा अन्य लोग व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एक इंचार्ज और छह पुलिस कर्मी तैनात
मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने एक इंचार्ज और छह बीट पुलिस कर्मचारियों को पुराने चौकी में भेजा है। जिससे चौकी में संबंधित लोगों की शिकायतें सुनी जाए। इसके लिए स्थायी जगह की तलाश की जा रही है। ओल्ड चौकी एरिया में आने वाले मोहल्लों में मिश्रवाड़ा, सलामपुरा, पीरागा, जल महल, देवस्थान,बुचकपुर, कोरियावास व कुलताजपुर रोड शामिल है।
दूसरी बार एसपी को बदलना पड़ा निर्णय
एसपी चंद्रमोहन ने पहले महेंद्रगढ़ के सदर थाना को पाली गांव में शिफ्ट किया था। लोगों के विरोध के बाद दोबारा से महेंद्रगढ़ शहर में लाना पड़ा। अब नारनौल शहर की ओल्ड पुलिस चौकी को सिटी थाना में शिफ्ट किया गया था। लोगों के विरोध के बाद चौकी को भी पुराने जर्जर भवन में शिफ्ट करना पड़ा है।