{"_id":"5dd18d7c8ebc3e549f348a05","slug":"crime-police-cctv-decision-narnol-news-rtk528024910","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर चौक पर ‘तीसरी आंख’ रखेगी आपराधिक गतिविधियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर चौक पर ‘तीसरी आंख’ रखेगी आपराधिक गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में किसी भी प्रकार की वारदात व दुर्घटना पर नजर रखने के लिए शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे महावीर चौक पर प्रशासन ने तीसरी आंख लगाई है। अब प्रशासन तीसरी आंख की मद्द से आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस को आपराधिक किस्म के लोगों को पकड़ने में सहूलियत होगी। वहीं, महावीर चौक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर भी सख्ती की जा सकेगी।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की वारदात बढ़ जाती हैं। ऐसे में आरोपियों पर पैनी नजर रखने के लिए प्रशासन ने महावीर चौक पर चार कैमरों का सेटअप लगाया है। जिनका कंट्रोल रूम महावीर चौक के पास कमरे में अस्थाई तौर पर बनाया गया है। महावीर चौक पर यातायात का दबाव भी रहता है। कई बार सड़क दुर्घटना करने के बाद चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो जाता है। जिसकी पहचान नहीं हो पाती। वहीं, वाहन चालक भी कई बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे में सीसीटीवी की सहायता से पुलिस आसानी से कार्रवाई कर सकेगी है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के आदेशानुसार महावीर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि महावीर चौक व उसके आसपास होने वाली किसी प्रकार की घटना कैमरों में कैद हो सकें। महावीर चौक पर कैमरे लगने पर चोरी की व अन्य घटनाओं की कमी आएगी।
विज्ञापन
महावीर चौक शहर का मुख्य चौराहा होने के कारण महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, निजामपुर, सिंघाना व रेलवे स्टेशन आदि चारों दिशाओं की तरफ आने व जाने वाले वाहन यहीं से होकर गुजरते हैं। कोई चोरी या अन्य प्रकार की कोई घटना होती है तो अपराधी महावीर चौक से ही होकर भागेगा। अगर वह महावीर चौक से होकर गुजरता है तो उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी। जिससे पुलिस को पकड़ने में आसानी होगी।