फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,narnol,transfer,constable,news

विधायक के बेटे पर मारपीट का मामला दर्ज करवाने वाले कांस्टेबल का तबादला

Tue, 17 Nov 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crime,narnol,transfer,constable,news
विधायक के बेटे पर मारपीट का मामला दर्ज करवा सुर्खियों में आये कांस्टेबल का तबादला सतनाली कर दिया। कांस्टेबल के साथ 13 नवंबर को हुए मारपीट मामले के बाद मंगलवार को जारी लिस्ट तबादला हो गया। तबादला लिस्ट में कांस्टेबल की ड्यूटी नांगल चौधरी थाने से सतनाली थाने में दिखाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सिपाही भूपेंद्र सिंह ने पुलिस में विधायक के बेटे पर मारपीट, वर्दी फाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे। जिस पर अटेली थाना में मामला दर्ज हुआ था। सोमवार देर सांय आई तबादला सूची में उनका तबादला सतनाली में कर दिया गया। अटेली थाना एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि सिपाही भूपेंद्र का नांगल चौधरी थाने में स्थायी ड्यूटी थी। अटेली थाने में अस्थाई तौर पर लगाया गया था। सिपाही भूपेंद्र की शिकायत पर पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है। वहीं सिपाही भूपेंद्र का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन

ये था मामला
सिपाही भूपेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वीरवार को दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे कनीना रोड पर एएसआई अंतर सिंह के साथ वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान एक पिकअप वाहन चालक आया। सिपाही ने वाहन को जांच के लिए रोका गया। इसके बाद पिकअप से एक युवक बाहर आया और अपने को अटेली के विधायक सीताराम का भतीजा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही का कहना हैं कि आरोपी युवक शराब के नशे में था और गाली गलौज करने लगा। मामला बढ़ने पर अंतर सिंह ने आरोपी को मौके से जाने दिया। भूपेंद्र का आरोप हैं कि कुछ देर बाद विधायक का बेटा प्रवीन चालक के साथ ब्रेजा कार लेकर आया। कुछ देर बाद प्रभारी अंतर सिंह के पास विधायक के बेटे प्रवीन का फोन आया और मुझसे बात की। इस पर प्रवीन ने उसे अपने आफिस में बुलाया। जब विधायक के कार्यालय में गया तो मौके पर विधायक का भाई, उसका बेटा, विधायक का बेटा व दो अन्य लोग मौजूद थे। पांचों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। विधायक के भाई ने केबल से पीटा और वर्दी फाड़ दी।

आरोपियों ने चालान के तीन हजार रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित सिपाही ने देर शाम अटेली थाना में शाम को शिकायत दी। जिस पर एक नामजद समेत अन्य आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed