फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crime

260 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी, चालक और मालिक पर मुकदमा

Mon, 22 Jul 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
। नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान अटेली पुलिस ने गांव कांटी के पास चेकिंग के दौरान अवैध देसी शराब से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। जिसमें अवैध देसी शराब की 260 पेटी बरामद की गई। आरोपी पिकप चालक गोरधन वासी राजस्थान व शराब मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मै ड्राइवर का काम करता हूं और मालिक के आदेश पर गाड़ी राजस्थान लेकर जा रहा था। पुलिस ने मालिक पर भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को रविवार को अदालत पेश किया गया जो अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात डीजीपी के आदेशानुसार अभियान के दौरान जिले में कुल 32 स्थानों पर अस्थाई नाके लगाए। जिसमें 249 पुलिस कर्मचारी, डीएसपी व पुलिस अधीक्षक भी रात्रि चेकिंग पर रहे। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने आदेश दिए कि चेकिंग के दौरान कोई भी वाहन पुलिस के नाके से बिना चेकिंग के नही निकलना चाहिए। रात्रि चेकिंग के दौरान कुल 1163 वाहनों को चेक किया। जिसमें 23 वाहनों के चालान किये और तीन गाड़ियों के कागजात नही मिलने पर इंपाउंड किया गया। यह चेकिंग अभियान रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed