{"_id":"5fad7dcf8ebc3e9b83378a73","slug":"crime-narnol-mahendergarh-news-narnol-news-rtk582424052","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के बेटे समेत अन्य पर सिपाही से मारपीट करने का आरोप, शिकायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के बेटे समेत अन्य पर सिपाही से मारपीट करने का आरोप, शिकायत दी
विज्ञापन
अटेली थाने में तैनात कांस्टेबल ने अटेली विधायक सीताराम यादव के बेटे समेत अन्य पर कार्यालय में बुलाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल ने सामान्य अस्पताल में एमएलआर कटवाई है। शाम के समय कांस्टेबल ने थाने में मारपीट को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार कांस्टेबल भूपेंद्र सीनियर साथी के साथ कनीना चौक पर दोपहर 3:30 बजे चालान कर रहे थे। वहां एक पिकअप गाड़ी को रुकवाया तो उससे उतर कर एक युवक आया। उसने कहा कि मैं विधायक का भतीजा हूं। मेरी गाड़ी को कैसे रुकवा दिया। उसने अभद्रता भाषा का इस्तेमाल भी किया। इस पर पुलिस कर्मी ने उसे पीसीआर में बैठा लिया।
कांस्टेबल का आरोप है कि कुछ देर बाद विधायक का पुत्र अपने साथियों के साथ आया। उसने सीधी मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उसने अपने कार्यालय में आने के लिए कहा। तब पुलिस कर्मी ने वहां जाने से मना कर दिया और उसे थाने में बुलाया। आरोप है कि कुछ देर बाद विधायक के पुत्र का फोन आया कि आप मेरे कार्यालय आ जाओ। मिल बैठकर इस झगड़े को समाप्त कर देंगे। इस पर उनके कार्यालय में चला गया। कांस्टेबल के मुताबिक वहां विधायक का पुत्र व दो तीन अन्य युवाओं ने मिलकर उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा। उन्होंने कहा कि वर्दी फाड़ दी गई तथा सिर भी दीवार पर पटककर मारा है। पिकअप विधायक के पुत्र के दोस्त की बताई जा रही है। वीडियो में विधायक के बेटे यह कहते हुए दिख रहे हैं कि आप हमारा कुछ नहीं कर सकते हैं। वहीं विधायक सीताराम ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। ये आरोप बेबुनियाद हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।