फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,fire,shop,narnol,mahendergarh,news

नांगल चौधरी में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 15 Nov 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crime,fire,shop,narnol,mahendergarh,news
दीपावली का पर्व शनिवार को जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद भी चोरी छिपे पटाखे और आतिशबाजी भी की। लोगों ने दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी की। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। इस दौरान नांगल चौधरी में एक कपड़े की दुकान में आग गई। इसके अलावा दो अन्य जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुई। आतिशबाजी के कारण रात में एक्यूआई का अधिकतम स्तर 300 के पार रहा। हालांकि औसतन आईक्यूआई का स्तर 262 रहा। वहीं रविवार को शाम चार बजे एक्यूआई का औसतन स्तर 248 रहा।
विज्ञापन

दीपावली पर लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाया। महिलाओं ने दीपावली का व्रत भी रखा। वहीं, शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने अपने घरों को रंगोली, दीपों व कैंडल से सजाया। पटाखे बेचने के रोक के बावजूद शहर में अनेक स्थानों पर चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री हुई। वहीं, लोग भी पटाखों के लिए यहां-वहां भटकते दिखाई दिए। लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की। शहर के अलावा कस्बों में भी दिवाली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

दुकान में लगी आग
दीपावली में नांगल चौधरी में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। जिला फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर एक दमकल की गाड़ी को नारनौल से भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग को करीब एक घंटे में काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। फायर अधिकारी ने बताया की करीब 10-15 लाख का नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि समय पर जानकारी मिलने के कारण अन्य दुकानों को आग से प्रभावित होने से बचा लिया गया। वहीं शहर में छुटपुट आगजनी की घटनाएं हुई। दूसरी ओर आतिशबाजी के कारण जलने से नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 15-16 लोग पहुंचे। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने दो डॉक्टरों को इमरजेंसी में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर 261 रहा
नारनौल शहर में दीपावली के दिन शनिवार को एक्यूआई पीएम 2.5 का औसतन स्तर 262 रहा। शनिवार को न्यूनतम 48 और अधिकतम 443 एक्यूआई का स्तर रहा। रात में शहर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर में रही। इस दौरान एक्यूआई का स्तर 300 के पार रहा। रविवार को शाम चार बजे औसतन एक्यूआई का स्तर 248 रहा। न्यूनतम 106 और अधिकतम 500 एक्यूआई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed