{"_id":"5d4f1b428ebc3e6cd11bc494","slug":"crime-fir-teacher-narnol-news-rtk511097999","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य की शिकायत पर महिला शिक्षक और उसके पति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य की शिकायत पर महिला शिक्षक और उसके पति पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सरकारी स्कूल में पांच अगस्त को हुए मारपीट मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पहले पुलिस ने महिला प्राध्यापिका की शिकायत पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व डीपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब प्रधानाचार्य के बयान पर पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वन महोत्सव का समय होने के कारण विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। यह कार्य डीपी की देखरेख में चल रहा है। मारपीट के दिन डीपी नौंवी कक्षा की छात्राओं को बुलाने गया था, लेकिन कक्षा इंचार्ज महिला प्राध्यापिका ने छात्राओं को भेजने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद छात्राओं को तो पौधरोपण करने के लिए भेज दिया गया। लेकिन, डीपी व महिला प्राध्यापिका के बीच में कुछ कहासुनी हुई। पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर महिला व उसके पति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
गौरतलब है कि गत पांच अगस्त को छुट्टी के बाद महिला व उसके पति का डीपी से विवाद हो गया था। महिला ने डीपी व प्रधानाचार्य पर अभद्र व्यवहार व गाली गलौज का मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले की जांच डीएसपी साधु राम ने की है।