{"_id":"5d4c74128ebc3e6ce70aa761","slug":"crime-fir-kidnap-narnol-news-rtk510623261","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल का विजयपाल बोला... मम्मी एक अंकल पकड़कर ले गए थे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल का विजयपाल बोला... मम्मी एक अंकल पकड़कर ले गए थे हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाहर से संदिग्ध हालत में लापता हुए छह साल के विजयपाल ने परिजनों को बताया कि एक अंकल हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले गए थे। ट्रेन में दूसरे अंकल भी मिले। बाद में दोनों अंकल उसे छोड़कर चले गए। जब वह रोने लगा तो पुलिस अंकल ने उसे अपने पास बैठा लिया।
रेलवे रोड पर डीएसपी की कोठी के पास से लापता हुआ छह वर्षीय विजयपाल बुधवार देर रात गुरुग्राम में बरामद हो गया था। रात करीब 12 बजे पुलिस की पीसीआर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां से विजयपाल को अपने साथ लेकर रात करीब दो बजे पुलिस महेंद्रगढ़ पहुंची।
विजयपाल की मां नीतू ने वीरवार को अपने किसी बच्चे को स्कूल नहीं भेजा। वह खुद भी कॉलेज से अवकाश लेकर घर पर रही। घबराई नीतू ने बताया डर के कारण उसने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। शुक्रवार से बच्चे स्कूल जाएंगे। सभी बच्चों को घर पर ही रहने की नसीहत भी दी। नीतू ने बताया कि विजयपाल यूकेजी का छात्र है। वह घबराहट के कारण अपरिचित व्यक्ति के साथ चला गया। डीएसपी यादराम ने भी सुबह बच्चे का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
बता दें सतनाली राजकीय कॉलेज में कामर्स लेक्चरर नीतू अपने चार बच्चों साक्षी (11), सोनू (9), विजयपाल (6), दीपिका (3) के साथ रेलवे रोड पर डीएसपी की कोठी के नजदीक अपनी मां के मकान में रहती है। नीतू का पति मुनीष रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला में टेक्निशियन ए ग्रेड पर कार्यरत हैं। बुधवार शाम करीब सवा सात बजे विजयपाल घर के बाहर से संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। पुलिस ने रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली थी। जांच के दौरान रात करीब सवा दस बजे बच्चा गुरुग्राम रेलवे जंक्शन से बरामद हो गया था।