{"_id":"5faed2d18ebc3e9bcc42d4fd","slug":"crime-case-file-mla-mahendergarh-news-narnol-news-rtk5825137156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से मारपीट मामले में विधायक के बेटे समेत पांच लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से मारपीट मामले में विधायक के बेटे समेत पांच लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मारपीट मामले में सिपाही की शिकायत पर अटेली थाना पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे समेत अन्य पांच पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अटेेली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सिपाही भूपेंद्र ने बताया कि वीरवार को दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे कनीना रोड पर एएसआई अंतर सिंह के साथ वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान एक पिकअप वाहन चालक आया। इसमें दो लोग बिना मास्क लगाए बैठे हुए थे। सिपाही ने वाहन को जांच के लिए रोका गया। इसके बाद पिकअप से एक युवक बाहर आया और अपने को अटेली के विधायक सीताराम का भतीजा बताया। सिपाही का कहना है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था और गाली-गलौज करने लगा। मामला बढ़ने पर अंतर सिंह ने आरोपी को मौके से जाने दिया।
सिपाही भूपेंद्र का आरोप है कि कुछ देर बाद विधायक का बेटा प्रवीन चालक के साथ ब्रेजा कार लेकर आया। कार चालक ने उस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद थाना प्रभारी अंतर सिंह के पास विधायक के बेटे प्रवीन का फोन आया और मुझसे बात की। इस पर प्रवीन ने उसे अपने आफिस में बुलाया। जब विधायक के कार्यालय में गया तो मौके पर विधायक का भाई, उसका बेटा, विधायक का बेटा व दो अन्य लोग मौजूद थे। पांचों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। विधायक के भाई ने केबल से पीटा और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने चालान के तीन हजार रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित सिपाही ने देर शाम अटेली थाना में शाम को शिकायत दी। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि विधायक सीताराम ने मारपीट की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
अटेली थाना प्रभारी विकास ने बताया कि सिपाही की शिकायत पर एक नामजद समेत अन्य आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।