फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,arrest,fir

मानव तस्करी के आरोप में महिला और पुरुष पर मामला दर्ज

Sun, 21 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crime,arrest,fir
काम दिलवाने के बहाने बंगाल (कलकत्ता) से लाई गई महिला को बेचने की सूचना पर मुख्य न्यायिक दंड अधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नारनौल एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांव नावां के एक घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उन्हें घर में एक पुरुष तथा दो महिला मिली, जिनसे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी दौरान एक महिला आईडी लाने के बहाने वहां से फरार हो गई। सतनाली पुलिस ने अधिवक्ता रेखा यादव की शिकायत पर आरोपी मीना एवं रणजीत के खिलाफ मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में अधिवक्ता रेखा यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नावां में बंगाल से एक महिला बेचने के लिए लाई गई है। सूचना पुख्ता करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना मुख्य न्यायिक दंड अधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नारनौल को दी जिस पर जिस पर सीजेएम ने टीम गठित की, जिसमें यशपाल सिंह, अधिवक्ता रेखा यादव, अधिवक्ता सुरेश यादव व अधिवक्ता योगेंद्र शामिल रहे। टीम ने सतनाली पुलिस के साथ गांव नांवा के एक घर में छापेमारी की। टीम को घर में दो महिला व एक पुरुष मिला, जिनसे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें आगामी पूछताछ के लिए सतनाली थाने में लाया गया। इसी दौरान एक महिला आईडी लाने के बहाने वहां से फरार हो गई। कार्रवाई के डीएसपी यादराम बिश्रोई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
अधिवक्ता रेखा यादव की शिकायत पर सतनाली पुलिस ने मीना और रणजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के एक आरोपी रणजीत को अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यादराम, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed