फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cow servants demonstrated and burnt the effigy of Pradhan

Mahendragarh-Narnaul News: गो सेवकों ने प्रदर्शन कर फूंका प्रधान का पुतला

Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cow servants demonstrated and burnt the effigy of Pradhan
फोटो नंबर-22महावीर चौक पर पुतला फूंकते गो सेवक। संवाद - फोटो : राजेश्वरी देवी।
नारनौल। गोमाता उपचारशाला के प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गोसेवकों ने गोशाला के प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही महावीर चौक पर पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे गोसेवकों का कहना था कि प्रधान उपचारशाला में गायों की सही देखभाल नहीं कर रहा है। गो उपचार शाला को केवल राजनीति का अखाड़ा बनाया है। शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस खेल स्टेडियम के पास गायों के उपचार के लिए गोमाता उपचारशाला बनी हुई है। इस उपचारशाला की तीन दिन पहले सीसीटीवी फुटेज की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें दिख रहा था कि कुत्ते उपचार शाला से एक बछड़े को उठाकर ले जाते हैं। जिसके बाद वे कुत्ते उस बछड़े को खा जाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी गोमाता उपचारशाला के प्रधान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में मंगलवार को गोसेवक मोनू मिश्रवाड़ा के नेतृत्व में अनेक गोसेवकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महावीर चौक पर आकर गोसेवकों ने प्रधान गंगाराम का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed