फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Covid-19 : Oldest man death in jaipur, Ifected five more faimly person.

अटेली निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की जयपुर में मौत, परिवार के अन्य पांच सदस्य भी संक्रमित

Wed, 12 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 : Oldest man death in jaipur, Ifected five more faimly person.
घर के बाहर बनाया गया कंटेनमेंट जोन। - फोटो : Narnol
नारनौल। अटेली निवासी कोरोना वायरस संक्रमित बुजुर्ग की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जयपुर में हुआ है। वहीं इसके घर अन्य पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में मंगलवार को 31 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 996 हो गई है। वहीं 7 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 793 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 202 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

अटेली सीएचसी के कार्यकारी एसएमओ डॉ. विजय यादव ने बताया कि अटेली निवासी 74 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसके परिजनों का सैंपल लिया गया था। जिसमेें पांच सदस्य संक्रमित मिले। सभी को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। बुजुर्ग को कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर जयपुर के एक निजी अस्पताल में सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर सात अगस्त से अस्पताल में भर्ती रखा गया था। जिसकी बीती देर शाम को मौत हो गई। मंगलवार को बुजुर्ग का दाह संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। कोरोना संक्रमित की अटेली में यह पहली मौत का मामला है। हालांकि सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीज अटेली का निवासी है। लेकिन वह जयपुर में मरीज निकला और वहीं पर मौत हो गई है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री राजस्थान की मिली है। ऐसे में पूरी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमित की मौत नारनौल या जयुपर में से एक जगह का काउंट होगी। इससे पहले कनीना कोरोना मरीज की रोहतक में मौत हो चुकी है। यदि अटेली का केस नारनौल में काउंट होगा तो जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो जाएगी।
विज्ञापन

31 नए केस में 16 नारनौल शहर के
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए आए 31 मरीजों की जानकारी लेकर संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग और सैंपल लिए गए हैं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को छह मोबाइल टीमों ने 399 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 11 अगस्त तक 85880 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 50312 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना टैस्ट के लिए अब तक जिले से 19831 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 756 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं राव मोहल्ला राव का संक्रमित पहले के मरीज के संपर्क में आने पर संक्रमित हुआ है। मोहल्ला केशव नगर का संक्रमित एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। मोहल्ला पीरआगा का युवक मानेसर में एक कंपनी में काम करता है। अब कोरोना मरीज मिला है। मोहल्ला कोलियान में दो कोरोना मरीज मिले है। इमसें एक महिला और टेलर है। दोनों पहले की महिला मरीज के संपर्क में ओन से संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला चांदूवाड़ा में एक महिला संक्रमित मिली है। मोहल्ला गुदड़ी में युवक एक दुकान पर काम करता था। पहले दुकान का मालिक मरीज मिला था। पुरानी मंडी में मिला मरीज बीएसएलएल का जेई है। नई मंडी में चार कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें पहले मरीज की पत्नी और दो बच्चे के अलावा एक पड़ोसी शामिल है। मोहल्ला फ्रांस खाना में तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली सीएचसी के अंतर्गत 9 कोरोना के केस मिले
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत मंगलवार को अटेली कस्बे में एक ही परिवार के 5 केस के अलाव अन्य गांव में कोरोना के चार संक्रमित केस मिले है। जिसने में चार पॉजिटिव तो एक ही परिवार में है। अटेली स्वास्थ्य की टीम और आयुष विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंच कर कंटेनमेंट जोन आदि बना कर अग्रिम कार्रवाई की। नीरपुर गांव में 48 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। यह 30 जुलाई को रेवाड़ी में किसी बीमारी का उपचार करवाने के लिए गई थी। अटेली कस्बे में एक ही परिवार में 5 लोगों में दो महिला, तीन बच्चे मिले है। इन सभी का सैंपल नौ अगस्त को लिया गया था। वही बेगपुर गांव में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। वही बजाड़ गांव में हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर संक्रमित मिला है, जो रेवाड़ी डिपो में कार्यरत है। बाछौद सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव सराय में एक युवक कोरोना मरीज मिला है, जो दिल्ली के के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्य करता है। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव और आदित्य यादव ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे अपने घर में एकांतवास कर दिया है।
कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला राव का नारनौल -1
अटेली मंडी - 5
भोजावास -1
बजाड़ -1
कालबा -2
कनीना-1
मोहनपुर - 2
मोहल्ला केशव नगर नारनौल - 1
ढाणी बाठोठा -1
मोहल्ला पीरआगा नारनौल - 1
मोहल्ला कोलियान नारनौल-2
नीरपुर-1
सराय नारनौल-1
मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1
अटेली बेगपुर -1
मोहल्ला गुदड़ी नारनौल-1
पुरानी मंडी नारनौल-1
नई मंडी नारनौल -4
मोहल्ला फ्रांस खाना नारनौल-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed