{"_id":"69e51a6060acd0b2e60bf357","slug":"couples-tie-the-knot-on-akshaya-tritiya-markets-buzz-with-activity-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138822-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर 500 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, बाजारों में दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर 500 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, बाजारों में दिखी रौनक
विज्ञापन
फोटो नंबर-27शहर में एक फूल की दुकान पर वरमाला खरीदेते लोग। संवाद
नारनौल। स्वयं सिद्ध मुहूर्त होने के कारण अक्षय तृतीया पर विवाह आयोजनों की धूम रही। जिलेभर में करीब 500 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। पंडितों के यहां दिनभर फेरों के लिए बुकिंग रही। इससे पूरे दिन शादी समारोहों का सिलसिला चलता रहा।
विवाह सीजन के चलते शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। खासकर फूलों की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। मैरिज पैलेस और दूल्हे की गाड़ियों को सजाने के लिए फूलों की मांग बढ़ने से फूल विक्रेता व्यस्त नजर आए।
फूल विक्रेता दयानंद सैनी और भगत सिंह के अनुसार शहर में करीब 25 फूलों की दुकानें हैं जहां प्रत्येक दुकान पर 10 से 15 गाड़ियों की सजावट की गई। वहीं, हर दुकान पर 20 से 25 जोड़ी वरमालाएं बेची गईं। गाड़ियों की सजावट का खर्च 2100 से 11 हजार रुपये तक रहा जबकि वरमालाएं 1100 से 5100 रुपये तक बिकीं।
विज्ञापन
मांग बढ़ने के कारण फूलों के दामों में भी 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुलाब 150 रुपये, गेंदा 50 से 80 रुपये और मोगरा 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा गया।