{"_id":"6102e65f8ebc3e5880713898","slug":"corona-vaccination-narnol-news-rtk6193613183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़, सतनाली में 250 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़, सतनाली में 250 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
सतनाली सीएचसी में टीकाकरण के लिए कतारबद्ध खड़े लोग।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण करवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सतनाली सीएचसी में कोरोना रोधी वैक्सीन की संख्या कम होने से लोग परेशान हैं। वीरवार को सुबह से ही सीएचसी में कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग लाइन में लग गए।
जानकारी के अनुसार सीएचसी में लगभग हर रोज यही नजारा होता है। टीकाकरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाता है। जिससे अस्पताल खुलने के समय से पहले ही लोग लाइन में लगने शुरू हो जाते हैं। वीरवार को भी सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गयी लेकिन वैक्सीन की संख्या पर्याप्त नहीं होने से अनेक लोगों को निराश लौटना पड़ा। टीकाकरण करवाने लाइन में खड़े लोगों ने कहा कि वे कई दिन से टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं लेकिन टीके कम होने से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। लोगों ने वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग की।
सतनाली सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि सीएचसी में लोगों की भीड़ को देखते हुए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन देकर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को सीएचसी में 250 लोगों का टीकाकरण किया गया।