{"_id":"5fd8f9908ebc3e41053824f2","slug":"corona-vaccination-message-will-come-5800-health-workers-will-get-vaccine-first-narnol-news-rtk586510062","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण का आएगा मैसेज, 5800 हेल्थ वर्कर्स को पहले लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण का आएगा मैसेज, 5800 हेल्थ वर्कर्स को पहले लगेगा टीका
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के टीकाकरण की तैयारियों में जुट गया है। टीका लगने से पहले ऐसे लोगों को एक मैसेज भेजा जाएगा। इसमें समय, सेंटर और टीका लगाने वाले कर्मचारी तक का नाम का ब्योरा होगा। पहले चरण में करीब 5800 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 27 सेंटरों बनाए गए हैं। टीम में एक पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स समेत पांच लोग होंगे। जिस दिन कोरोना का टीकाकरण होगा, इस दिन अन्य सभी प्रकार के टीकाकरण कार्यक्रम नहीं होंगे।
कोविड-19 के टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. रामनिवास ने बताया कि टीकाकरण को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इससे जुड़े लोगों को दो दिन का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें टीके लगाने, तैयारियां, दवा भंडारण और प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। पहले कोरोना वायरस से सीधे जुुड़े डॉक्टरों समेत अन्य को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद अन्य को जिलास्तर पर इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। डॉ. रामनिवास ने बताया कि टीकाकरण से पहले ऐसे लोगों का डाटा लिया गया है। टीकाकरण से पहले ऐसे लोगों को मैसेज भेजा जाएगा। जिससे वे तय वक्त और सेंटर पर पहुंच कर टीका लगवा सके। इससे सेंटर पर भीड़ नहीं होगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि फिलहाल एक व्यक्ति को दो कोरोना का टीके लगाया जाना हैं। एक टीका लगने के बाद 28 दिन में दूसरा लगाया जाना प्रस्तावित है। टीका लगने के बाद तीस मिनट तक व्यक्ति को सेंटर पर रखा जाएगा। इसकी निगरानी रखने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि टीकाकरण का कार्य चुनाव की तर्ज पर होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए टीका लगाने वाले को एक आईडी देनी होगी। दूसरा जो व्यक्ति का डाटा पहले से फीड है और मौके पर वह डाटा यदि मैच नहीं करेगा तो टीका नहीं लगेगा।
27 सेंटरों पर होगा टीकाकरण
जिले की पीएचसी, सीएचसी समेत 27 सेंटर टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं। टीके को दो से आठ डिग्री तक भंडारण किया जाएगा। इसके लिए डीप रेफ्रिजेटर समेत अन्य का इंतजाम हो गया है। करीब 5800 लोगों को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। दूसरे चरण में पुलिसकर्मी व सफाई कर्मियों को टीका लगेगा। तीसरे चरण में बुजुर्गों को टीका लगाया जाना प्रस्तावित है। चौथे चरण में 50 साल से कम और बीमारी वाले व्यक्ति शामिल होंगे।
विज्ञापन
वर्जन
पहले हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। टीके के रखरखाव और प्रबंधन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके हर बिन्दुओं पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। इसके सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ नारनौल