फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona positive 17 people in district

17 नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 173

Fri, 19 Jun 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona positive 17 people in district
मनु नगर में कोरोना संक्रमित मिलने पर लगाये गये बेरिकेड। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार को 17 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 173 हो गई है। इनमें से नौ कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेटेड किया गया है। आठ संक्रमित मरीज को आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में शिफ्ट किया गया है। दो कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल 96 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 77 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आए कोरोना संक्रमितों की संबंधित सीएचसी/पीएचसी की टीम ने टैवल हिस्ट्री ली है। साथ ही जरूरत के अनुसार होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ सैंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनुनगर निवासी युवक कांटी में बैंक में काम करता है। जड़वा व नावा गांव के युवक गुरुग्राम से आए थे। नांगल कालिया में पहले से कोरोना संक्रमित का पिता व एक अन्य है। नांगल चौधरी में दो दिल्ली से आए थे और एक कंट्रेक्टर है। खटोटी खुर्द का युवक भी गुरुग्राम से आया था। सेका गांव निवासी फरीदाबाद भी गया था और नारनौल में भी मोबाइल की दुकान हैं। इसे होम आइसोलेट किया गया है। इसके संपर्क में आने वालों का ब्योरा लिया गया है। संक्रमित के घर के आसपास कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी
नांगल चौधरी। कोरोना वायरस का प्रकोप दिन पर दिन गावों में बढ़ता ही जा रहा है। नांगल चौधरी में तीन केस सामने आए हैं। इसके साथ ही एक नजदीकी गांव मोहनपुर व एक गांव जैनपुर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। मेडिकल टीम ने संक्रमित व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया है। नांगल चौधरी में मिले तीन केसों में दो दिल्ली से आए हैं। एक किसी अन्य के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। मेडिकल टीम ने संक्रमित के घर के बाहर पोस्टर चस्पा करवाया है। पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज करवाया गया है।
डॉ. अभिषेक सिंघानिया ने बताया कि नांगल चौधरी में आए तीन कोरोना संक्रमित में से दो लोग तो दिल्ली से आए थे, वहीं एक टीबी मरीज हैं, जो कोरोना पॉजिटिव आया है। साथ ही परिवार के अन्य लोग जो कि दुकान खोलें हुए थे। उनको दुकान बंद करवाकर घर पर ही रहने की हिदायत दी है। नांगल चौधरी सीएचसी में 30 सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट 24 से 48 घंटे में आंएगी।
बहन के बाद अब भाई संक्रमित मिला
अटेली। सुरानी गांव में शुक्रवार को एक संक्रमित मिला है। 11 जून को इसकी बहन जो दिल्ली पुलिस में है वह संक्रमित मिली थी। उसके संपर्क में आने के कारण उसका भाई भी संक्रमित हुआ है। वह अपनी बहन को बाइक से छोड़कर आता था। गांव में संक्रमित की सूचना पर सरपंच अन्नू देवी ने घर के आस-पास सैनिटाइज व बैरिकेड्स आदि लगा कर पहले से बने हुए कंटेनमेंट जोन को और सख्त किया है।
480 लोगों की स्क्रीनिंग हुई
सीएमओ ने बताया कि सात मोबाइल टीमों ने 480 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 276 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 19 जून तक 69882 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 41111 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5490 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 484 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

इन स्थानों पर मिले कोरोना संक्रमित
जड़वा -1, नावा - 1, नांगल कालिया -2, नांगल चौधरी -3, खटोटी खुर्द -1, जैनपुर -1, करीरा -1, सेका -1, मनु नगर नारनौल -1, रसूलपुर - 1, खत्रीपुर- 1, सुराणी -1, मोहनपुर- 1 और सोहणी में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed