{"_id":"60cf70078ebc3e3346788d66","slug":"corona-infected-one-found-narnol-news-rtk613898051","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21672","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21672
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। रविवार को जिले में सिर्फ एक कोरोना केस आया है। वहीं रविवार को दस कोरोना मरीज ठीक हुए।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को एक नया कोरोना वायरस संक्रमित केस आया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21672 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21501 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 145 कोरोना संक्रमित मरीजों की अभी तक मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 26 केस एक्टिव हैं। डॉ. अशोक ने कहा कि कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रशासन पांच सूत्रीय कार्यक्रम के तहत कार्य कर रहा है। इसमें जांच, निगरानी, उपचार, पृथकवास व टीकाकरण का कार्य सक्रियता के साथ किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत प्रत्येक गांव में जिला प्रशासन की टीम में सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं। गांव में फील्ड और हेड क्वॉर्टर की टीम इस कार्य को कर रही है। उन्होंने बताया कि आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था व बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। जिले में 20 जून तक 188204 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 100528 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 277863 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1265 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य भी लगातार जारी है। इसके लिए भी विभिन्न स्तर पर टीमें कार्य कर रही हैं।